गीतकार मनोज मुंतशिर ने उज्जैन में एक कार्यक्रम में कहा है कि मुगल बादशाह लुटेरे और डकैत थे और ये देश की बदकिस्मती थी। उन्होंने कहा, "17वीं शताब्दी में जब मुगल बादशाह शाहजहां ताजमहल बनवा रहे थे उसी दौर में भारत में 35 लाख लोग भुखमरी से दम तोड़ चुके थे। ताजमहल बनवाकर एक शहंशाह ने हम गरीबों का मज़ाक उड़ाया।"
04 Apr 2022 12:04AM,by: Naveen kumar sahu
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को मुंबई के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने इस बारे में कहा, "वह घर आ गई हैं और ठीक हो रही हैं। कुछ दिनों में पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।" गौरतलब है, उन्हें कल मुंबई-पुणे हाईवे पर एक कार दुर्घटना में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
03 Apr 2022 12:34PM,by: Naveen kumar sahu
अभिनेता जॉन अब्राहम ने 'गरम मसाला' के सीक्वल में अक्षय कुमार के साथ काम करने के सवाल पर कहा है कि वह उनके साथ काम करने का बहाना ढूंढ़ते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि अक्षय बेहद व्यस्त हैं। उन्होंने आगे कहा कि, "अगर वर्तमान में ऐसे कोई 2 हीरो हैं जो साथ अच्छे लगते हैं तो वह मैं और अक्षय हैं।" अक्षय के साथ काम करने का बहाना ढूंढ़ता हूं: जॉन अब्राहम
03 Apr 2022 12:33PM,by: Naveen kumar sahu
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने कहा कि, "हम ऐक्टर अजय देवगन की फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। वह तब भी हमारे एक्शन सुपरस्टार थे और अब भी हैं।" उन्होंने कहा कि 'फूल और कांटे' में दो बाइक पर खड़े होकर अजय की एंट्री के वह दीवाने हो गए थे और आश्चर्य होता था कि क्या वह ऐसा कर सकते हैं।
03 Apr 2022 06:59AM,by: Naveen kumar sahu
'द कश्मीर फाइल्स' ने चौथे शुक्रवार यानी 22वें दिन बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने कल 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्श कर टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लिस्ट में जगह बना ली है। 'कश्मीर फाइल्स' ने तोड़ा 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड
02 Apr 2022 10:37AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








