उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विशेष POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) अदालत ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के चार सदस्यों को छेड़छाड़ के एक मामले में क्लीन चिट दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, सिद्दीकी के भाई मिनाजुद्दीन ने 2012 में परिवार के एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने उसका समर्थन किया था।
28 Apr 2022 03:58PM,by: Babuaa Desk
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने अहमदाबाद (गुजरात) में कहा कि, "बच्चों को अच्छे संस्कार दीजिए, उन्हें अच्छी बातें सिखाएं। सनातन धर्म क्या है, बच्चों को इसके बारे में ज़रूर सिखाएं। यह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत अच्छा होगा।" उन्होंने आगे कहा, "बच्चों को पिज़्ज़ा न देकर भारतीय खाना खिलाएं।" बच्चों को भारतीय खाना खिलाएं: हेमा मालिनी
28 Apr 2022 04:38AM,by: Naveen kumar sahu
गुजरात हाईकोर्ट ने ऐक्टर शाहरुख खान के खिलाफ 2017 में उनकी फिल्म 'रईस' के प्रचार के दौरान वडोदरा रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ मामले में दर्ज एक केस को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, "अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद याचिकाकर्ता अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे थे इसीलिए इसे उनकी लापरवाही नहीं कहा जा सकता।"
28 Apr 2022 04:37AM,by: Naveen kumar sahu
अभिनेता सोनू सूद ने राष्ट्रभाषा को लेकर अभिनेता किच्चा सुदीप व ऐक्टर अजय देवगन की टिप्पणी के बाद कहा है, "मुझे नहीं लगता कि हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है। भारत की एक भाषा है, जो मनोरंजन है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस इंडस्ट्री से हैं अगर आप लोगों का मनोरंजन करते हैं तो वे आपसे प्यार करेंगे।" भारत की एक भाषा है, वह मनोरंजन है: सोनू सूद
28 Apr 2022 04:37AM,by: Naveen kumar sahu
अभिनेता अजय देवगन ने ऐक्टर किच्चा सुदीप के 'हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही' बयान को लेकर ट्वीट किया कि, "सुदीप मेरे भाई आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज़ करते हैं?" उन्होंने आगे कहा कि, "हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी।"
27 Apr 2022 12:52PM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजिटिव अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान के जरिए इसकी जानकारी दी। बयान के मुताबिक, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, हैरिस में कथित तौर पर कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं हैं और ना ही वे राष्ट्रपति जो बाइडन के संपर्क में रही हैं अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजिटिव
27 Apr 2022 12:30AM,by: Imran Khan
डांस रिऐलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' में बतौर गेस्ट पहुंचीं दिग्गज गायिका आशा भोसले ने कहा है, "मैं रेमो डिसूज़ा की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपने पसंदीदा कोरियोग्राफर से मिलने का मौका मिला।" उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री में जैसे सिर्फ एक लता मंगेशकर थीं, वैसे ही सिर्फ एक डांसर है और वह हैं रेमो।
24 Apr 2022 03:34PM,by: Naveen kumar sahu
फिल्म निर्माता करण जौहर ने वरुण धवन को जन्मदिन की बधाई दी। अपनी और वरुण की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए, जिसमें करण अभिनेता को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने लिखा, "चलो कुछ प्रचार प्राप्त करें और आपको भी शुभकामनाएं दें। जन्मदिन की शुभकामनाएं वरुण उर्फ कुकू। एक हजार साल तक जिएं। बॉक्स ऑफिस पर हंगामा करें, कम पैसे चार्ज करें [और] एक्टिंग ज्यादा करें।"
24 Apr 2022 11:27AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





