डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में 66 वर्षीय एक मरीज के किडनी को खून की आपूर्ति करने वाली बायीं धमनी में सौ प्रतिशत रुकावट तथा हृदय की मुख्य नस में 90 प्रतिशत रुकावट का एक्जाइमर लेजर विधि से सफल उपचार किया गया। उपलब्ध मेडिकल लिटरेचर के अनुसार विश्व में लेजर एंजियोप्लास्टी द्वारा किडनी की नस के पूर्ण ब्लॉक के उपचार का यह पहला केस है। एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए इस उपचार में मरीज के किडनी की धमनी यानी रीनल आर्टरी और कोरोनरी आर्टरी का एक साथ उपचार कर मरीज को रीनल फेल्योर और हार्ट फेल्योर होने से बचा लिया गया। इन दोनों इंटरवेंशनल प्रोसीजर को क्रमशः लेफ्ट रीनल आर्टरी क्रॉनिक टोटल ऑक्लूशन एवं इन स्टंट री-स्टेनोसिस ऑफ कोरोनरी आर्टरी कहा जाता है।
इस केस में पहली बार रीनल का 100 प्रतिशत ऑक्लूशन (रुकावट) था जिसके कारण बी. पी. कंट्रोल में नहीं आ पा रहा था। किडनी खराब हो रही थी। समय पर इलाज नहीं होता तो किडनी फेल हो जाती। डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने केस के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि मरीज के किडनी को खून की आपूर्ति करने वाली दोनों नसों में ब्लॉकेज था। एक में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज/रुकावट था एक में 70-80 प्रतिशत ब्लॉकेज था। लेफ्ट रीनल आर्टरी जहां से शुरू होती है, वहीं मुख्य ब्लॉकेज था। इसके कारण खून का प्रवाह बिल्कुल बंद हो चुका था। इसके साथ ही मरीज के हृदय की मुख्य नस में ब्लॉकेज था जिसके लिए उसको 2023 में निजी अस्पताल में स्टंट लगा था जो बंद हो चुका था। यह स्टंट पूरी तरह ब्लॉक हो गया था। इन सब समस्याओं के कारण मरीज को हार्ट फेल्योर हाइपरटेंशन, सांस लेने में तकलीफ और बी. पी. कंट्रोल में नहीं आ रहा था।
*ऐसे किया उपचार*
सबसे पहले लेफ्ट रीनल आर्टरी जो 100 प्रतिशत ब्लॉक थी, उसमें कठोर ब्लॉकेज होने की वजह से एक्जाइमर लेजर से उसके लिए रास्ता बनाया फिर बैलून से उस रास्ते को बड़ा किया जिससे उसमें स्टंट लगाकर उस नली को पूरी तरह खोल दिया गया और नार्मल फ्लो को किडनी में वापस चालू किया गया। ब्लॉकेज खोलने के साथ ही बी. पी. में परिवर्तन आने शुरू हुए और बी. पी. कम हो गया। इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड के जरिये स्टंट को देखकर यह कन्फर्म किया गया कि वह ठीक से अपने स्थान पर स्थापित हुआ है या नहीं।
पूर्व में हुई एंजियोप्लास्टी के कारण हृदय की बायीं साइड की मुख्य नस लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग आर्टरी में डाले गये स्टंट के अंदर 90 प्रतिशत से भी ज्यादा रुकावट पायी गयी। इसको भी पहले लेज़र के जरिये ब्लॉकेज खोलकर रास्ता बनाया गया। फिर बैलून करके उस रास्ते को बड़ा किया गया फिर इंट्रा वैस्कुलर अल्ट्रासाउंड के जरिए स्टंट ब्लॉकेज के क्षेत्र को देखा। चूंकि रूकावट स्टंट के साथ-साथ स्टंट के बाहर की थी, इस वजह से एक नया स्टंट डालकर उस रूकावट को खोलने का निर्णय लिया गया। एक अतिरिक्त स्टंट डालकर दोनों रुकावट का इलाज किया गया। आईवीयूएस करके पूरी प्रक्रिया की वास्तविक वस्तुस्थिति को देखा। अंततः दोनों प्रक्रिया सफल रही। मरीज अब ठीक है तथा डिस्चार्ज लेकर घर जाने को तैयार है।
03 Jul 2024 12:43PM, by: Tikendra Sinha
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को स्विटजरलैंड के 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में करियर अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पार्डो अला कैरियरा असकोना-लोकार्नो टूरिज्म अवार्ड उनके करियर को सम्मानित करता है, जिसमें विभिन्न शैलियों की 100 से अधिक फिल्में शामिल हैं। फिल्म फेस्टिवल का 77वां संस्करण 7 से 17 अगस्त तक चलेगा।
02 Jul 2024 12:23PM,by: Babuaa Desk
भारत में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद भारतीय सेना को भी नया लीडर मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को भारतीय सेना का सेनाध्यक्ष बनाया है। 30 जून की दोपहर से उपेन्द्र द्विवेदी भारतीय सेना की कमान संभाल लेंगे। आपको बता दें कि भारत के वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे भारत के अगले सेनाध्यक्ष
11 Jun 2024 10:26PM,by: Tikendra Sinha
कंगना रनौत की "इमरजेंसी" की रिलीज़ स्थगित कर दी गई है, कोई नई रिलीज़ डेट नज़र नहीं आ रही है। यह निर्णय मणिकर्णिका फिल्म्स की ओर से आया है क्योंकि 'क्वीन' कंगना 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने फिल्म में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म फिर टली
16 May 2024 05:48AM,by: Babuaa Desk
शिवसेना शिंदे गुट के प्रवक्ता संजय निरूपम ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल शराब नीति में घोटाले के आरोपी हैं। अंतरिम जमानत पर बाहर आए हैं। 2 जून को फिर से वापस जेल जाना होगा। जिसने शराब के नाम पर लोगों का पैसा चुराया, वो विपक्ष के नेताओं को पीएम मोदी द्वारा जेल में डालने का डर दिखा रहा है। केजरीवाल ने शराब के नाम पर पैसा चुराया. : संजय निरूपम
13 May 2024 02:04AM,by: Tikendra Sinha
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सप्ताहांत में उदयपुर में एक अंतरंग समारोह के दौरान अपने दीर्घकालिक प्रेमी मैथियास बो से शादी की। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि समारोह पिछले सप्ताह बुधवार को करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति के साथ शुरू हुआ। पन्नू की डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी से पहली मुलाकात 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के दौरान हुई थी और दोनों ने लगभग 11 साल तक डेट किया। तापसी पन्नू ने मैथियास बो से शादी की
25 Mar 2024 05:41PM,by: Babuaa Desk
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने गुरुवार को बीजापुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि ग्राम पचायत गंगालूर मे गायता पारा से गुन्नापारा के मध्य एक पुलिया निर्माण हुआ जिसकी लागाल लगभग 49 लाख रुपये बताई जा रही है जिसका निर्माण भाजपा नेता एवं गंगालूर के सरंपच राजू कलमूम के द्वारा बनाया जा रहा था, जिसमें भाजपा नेता राजू कलमूम द्वारा भारी भष्ट्राचार किया गया है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि पुलिया निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन बानाया गया है, जब से प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी है, तब लागातार भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा सरकार के सरंक्षण में अधिकारियो के ऊपर दबाव डालकर इस तरह के भष्ट्राचार को अजान दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी शासन - प्रशासन से मांग करती है कि पुलिया निर्माण कार्य में भष्ट्राचार करने वाले भाजपा नेता राजू कलमू पर कार्यवाही करे। प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि ज़िला कांग्रेस कमेटी ने इस पूरे मामले की जाँच के लिए ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जाँच दल बनायी है जिसमें संयोजक- शंकर कुड़ियम, सदस्य- कमलेश कारम, सदस्य- नीना रावतिया, सदस्य- बसंत राव ताटी, सदस्य- सोमारू राम कश्यप, सदस्य, श्रीमति सरिता चापा, सदस्य- श्रीमति पार्वती कश्यप, सदस्य- श्रीमति संतकुमारी मण्डावी आदि को शामिल किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बोधि ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, पार्षद प्रवीण डोंगरे, पार्षद कविता यादव, जिला महामंत्री सुखदेव नाग, जितेंद्र हेमला, सह प्रवक्ता प्रवीण उद्दे, सुरेंद्र चापा सुनील उद्दे, सुरेश शोढ़ी, गिरधारी लाल राठी और वीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
22 Mar 2024 06:33AM,by: Alanga rao
बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा आदेश पारित किया गया है। जिसके तहत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संपादन में डीजल एवं पेट्रोल की अतिरिक्त आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन कार्य के दौरान कर्मचारी/अधिकारियों एवं सामग्री के परिवहन हेतु वाहनों का प्रयोग होगा। जिसके लिए पेट्रोल/डीजल की आवश्यकता होगी। इस हेतु समस्त प्रोपराईटर डीजल/ पेट्रोल पंप जिला बीजापुर में सम्पूर्ण निर्वाचन अवधि की समाप्ति तक पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखेंगे। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध न होने की दशा में (छ०ग०) मोटर स्पिरिट एवं हाई डीजल आयल (अनुज्ञापन एवं नियंत्रण) आदेश 1980 के तहत जारी अनुज्ञप्ति की शर्त का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण उत्तरदायित्व पेट्रोल पम्प संचालक का होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
21 Mar 2024 01:41AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









