16 May 2024

Generic placeholder image

विक्रम सिंह देव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि संविधान संशोधन के लिए आहुत बैठक में सभी लोग मौजूद थे. इसके अलावा 25 हजार व्यापारियों को हमने डाक के जरिए प्रेस रिलीज भेजा है. यही नहीं चेंबर के वरिष्ठ सदस्य पूरनलाल अग्रवाल ने इस बिल का स्वागत किया है. इस बिल संशोधन को स्वागत किया है | चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संविधान संशोधन के खिलाफ पूर्व चेंबर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी के साथ वाणिज्य मंत्री लखन देवांगन से शिकायत की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि 27 अप्रैल को चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष द्वारा चेंबर भवन में विशेष आमसभा बुलाकर संविधान में संशोधन किए गए हैं|

  विक्रम सिंह देव ने श्रीचंद सुंदरानी के आरोपों को किया ख़ारिज

16 May 2024 10:49AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

कांग्रेस नेता  प्रियंका गाँधी  ने कहा कि अगर सही मायने में स्वाति मालिवाल के साथ  कुछ गलत हुआ है तो मैं उस महिला के साथ खड़ी हूं. अगर स्वाति मालिवाल मुझसे बात करना चाहेंगी तो मैं बात करूंगी. अगर केजरीवाल जी को पता है इस मामले के बारे में तो मुझे उम्मीद है कि केजरीवाल जी कुछ सही कार्रवाई करेंगे. उम्मीद है कि केजरीवाल जी कुछ समाधान ढूंढेगे, जो स्वाति मालीवाल को स्वीकार्य हो. मैं हमेशा से महिलाओं पर किसी भी तरह के अत्याचार के खिलाफ बोलती रही हूं. इस मामले पर जो भी एक्शन लिए जाने की जरूरत है, उसे लिया जाना चाहिए| 'मैं साथ खड़ी हूं, अगर स्वाति मालीवाल चाहें तो : प्रियंका गांधी

16 May 2024 10:48AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज सवेरे सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में जेईई, आईआईटी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से रूबरू हुए। श्री बोरा ने कहा कि हमारे यहां इतिहास है कि एकलव्य बिना गुरू के भी लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। हमें यहां शिक्षा को  प्राथमिकता में रखकर लक्ष्य तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि तरक्की तो कोई भी कर लेता है, लेकिन स्वयं का विकास करना ही सफलता नहीं होता है। स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने  कहा कि माता-पिता ने जिस उद्देश्य से आपको यहां भेजे हैं, उनके सपने को पूरा करना है। साथ ही ऐसे समाज जो हमारे पीछे छूट गए हैं, उनको भी आगे बढ़ाने की सोच रखना होगा। 
   
प्रमुख सचिव बोरा ने प्रयास आवासीय विद्यालय  का निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा कि शासन प्रशासन की  मंशा अनुरूप आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा तथा कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए फाइव स्टार होटलों  की तरह सुविधाएं उपलब्ध हो। अतः होटलों की तरह इन वर्ग के बच्चों के लिए सुविधाएं विकसित कु जाय। उन्होंने प्रयास विद्यालय हॉस्टल के किचन का निरीक्षण कर बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रयास वि़द्यालय को भी विकसित किया जाए। श्री बोरा ने प्रयास विद्यालय स्थित भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला सहित लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल भी कराने के निर्देश दिए। श्री बोरा ने लाईब्रेरी में आवश्यक सभी किताबे, कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने डायनिंग हॉल का निरीक्षण करते हुए डायनिंग हॉल को  होटलों की तरह साफ-सफाई के साथ ही सुसज्जित करने को कहा। उन्होंने आवासीय विद्यालय परिसर को सी.सी.टीव्ही. कैमरा से लैस करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में नवमीं व दसवीं के छात्रों के लिए 400 सीट और ग्यारवीं-बारहवीं के बच्चों के लिए 400 सीट उपलब्ध है। प्रयास विद्यालय में कमजोर वर्ग के बच्चे पढ़ाई करते है। 

16 May 2024 10:48AM,
by: Tikendra Sinha