/आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा कल 25 जून को अपरान्ह 3 बजे समय-सीमा के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक मंत्रालय महानदी भवन के कक्ष क्रमांक एस-3-12 में आयोजित की गई है। संबंधित सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अद्यतन जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
24 Jun 2024 09:07AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।
24 Jun 2024 09:07AM,by: Tikendra Sinha
सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत द्वारा पिछले सप्ताह जारी जमानत आदेश पर उच्च न्यायालय के अंतरिम स्थगन को पलटने की उनकी लड़ाई में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने केजरीवाल की दलीलों - उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश और तर्क को पढ़े बिना जमानत पर स्थगन लगाने में गलती की - का जवाब देते हुए कहा कि वह उक्त आदेश के रिकॉर्ड में आने तक प्रतीक्षा करेगा, और मामले पर कार्रवाई करने से पहले उच्च न्यायालय को स्थगन की फिर से जांच करने का मौका मिलेगा।
24 Jun 2024 08:02AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के तौर पर शपथ ले ली है। अब केंद्रीय मंत्रियों और नवनिर्वाचित सांसदों को भी शपथ दिलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के तौर पर ली शपथ
24 Jun 2024 06:58AM,by: Tikendra Sinha
मेडिकल छात्रों के विरोध प्रदर्शन और नेताओं की बयानबाजी के बीच NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है।वकील जेम्स नेदुम्परा ने नीट-यूजी मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाया। जेम्स नेदुम्परा ने NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले से जुड़ी तीन याचिकाओं का उल्लेख कोर्ट परिसर में किया। इन तीन याचिकाओं में नीट पेपर लीक मामले में हुई धोखाधड़ी , सीबीआई जांच की मांग और ईडी और सीबीआई को इस मामले में पक्षकार बनाने की मांग की गई थी।
24 Jun 2024 06:58AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 18वीं लोकसभा में शपथ लेने से पहले मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संसद में युवा सांसदों की संख्या अच्छी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए बहुमत की जरूरत होती है, जबकि देश चलाने के लिए सहमति की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कोशिश करेगी कि सभी की सहमति से फैसले लिए जाएं और देश हित में काम हो। संसद पहुंचे पीएम मोदी
24 Jun 2024 05:37AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








