गरीबों के हक का चावल उन तक पहुंचाना सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। वितरण में लापरवाही अथवा खराब चावल के वितरण की सूचना मिली तो, संबंधित खाद्य अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आज नवा रायपुर में खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य विभाग के सचिव श्री बसवराजू एस., संचालक श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, विशेष सचिव श्री के.डी. कुंजाम, अपर संचालक श्री राजीव कुमार जायसवाल, जिला स्तरीय खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, विपणन अधिकारी और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी उपस्थित थे। चावल वितरण में लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई: खाद्य मंत्री
13 Jun 2024 02:21PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर खासकर युवाओं से रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की है। श्री साय ने कहा है हर साल 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्त दान दिवस मनाती है।
13 Jun 2024 02:21PM,by: Tikendra Sinha
कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मुश्किल में फंस गए हैं। बेंगलुरु की एक कोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी किया है। येदियुरप्पा के खिलाफ ये वारंट यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी POCSO केस के तहत जारी किया गया है | येदियुरप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी
13 Jun 2024 02:01PM,by: Tikendra Sinha
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव', एनडीए के घटक दलों के मंत्रालय बंटवारे और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। संजय सिंह ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए इससे अच्छा क्या मौका होगा। वह पीएम पद से इस्तीफा देकर पूरे राष्ट्र का चुनाव एक साथ करवा लें। भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं है। उनकी 240 लोकसभा सीट आई है। ऐसे में कोशिश करें पूरे देश का चुनाव और लोकसभा चुनाव फिर से करवा लें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी पार्टी को लगता है कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' होना चाहिए। ऐसे में वह राज्य की सारी सरकारें और केंद्र सरकार को भंग कर दें। अभी तत्काल एक साथ सारे चुनाव करवा दें। उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।
13 Jun 2024 10:57AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिनों के अंतराल में चार आतंकी हमलों के बीच एनएसए और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की। भारत सरकार (जीओआई) के सूत्रों के हवाले से एएनआई ने बताया कि मोदी ने अधिकारियों से हमारी आतंकवाद विरोधी क्षमताओं का पूरा स्पेक्ट्रम तैनात करने को कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करी
13 Jun 2024 10:10AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली में चल रहे जल संकट के बीच हिमाचल प्रदेश ने यू-टर्न लेते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसके पास अतिरिक्त पानी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जल आपूर्ति के लिए ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (यूवाईआरबी) से संपर्क करने का निर्देश दिया। दिल्ली जल संकट: हिमाचल प्रदेश ने सुप्रीम कोर्ट में यू-टर्न लिया
13 Jun 2024 09:44AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने आज, 13 जून को कहा कि राज्यों के बीच यमुना जल बंटवारे का मुद्दा एक जटिल और संवेदनशील मुद्दा है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली सरकार को जल आपूर्ति के लिए ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (यूवाईआरबी) से संपर्क करने का निर्देश दिया, यह सुझाव देते हुए कि अदालत के पास इस मुद्दे पर विशेषज्ञता नहीं है।
13 Jun 2024 08:46AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








