टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से भाजपा की सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा है। इसपर अब कंगना रनौत ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टेटस शेयर करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घटी घटना की जानकारी देते हुए सवाल किया कि आखिर कैसे उग्रवाद रुकेगा। वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने कहा, "मुझे बहुत सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं। मेरे शुभ चिंतकों और मीडिया के। मैं सुरक्षित हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज जो हादसा हुआ वह सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ।  कंगना ने बताई थप्पड़ कांड की पूरी कहानी

06 Jun 2024 02:49PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस चैम्पियनशिम में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने आज राजधानी रायपुर पहुंचकर खेल मंत्री श्री वर्मा से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। खेल मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया। राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम

06 Jun 2024 12:40PM,
by: Tikendra Sinha