06 Jun 2024
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार और देश के चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव वे मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब चुनाव लड़ेंगे, तो आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार जैसे नेताओं के दांत खट्टे हो जाएंगे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वे मुझे धकिया दें, उनके बस की बात नहीं। प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
06 Jun 2024 05:09PM,by: Tikendra Sinha
मुंबई में पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव हुआ है। इस घटना में कई पुलिसकर्मा घायल हुए हैं। मुंबई के पवई इलाके में मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। यहां अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन मुहिम चला रहा है। अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव कर दिया। पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अतिक्रमणकारियों को पुलिस पर पत्थरबाजी करते देखा जा सकता है। मुंबई : अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव
06 Jun 2024 05:09PM,by: Tikendra Sinha
समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी की तरफ से आजम खान को लेकर दिए गए बयान के बाद रामपुर में आजम खान के समर्थक आक्रोशित हैं। आजम खान के करीबियों ने पार्टी सांसद नदवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अपने कार्यालय से अखिलेश यादव की फोटो भी उतार दिया है। उनका कहना है कि जब तक अखिलेश यादव आजम खान पर मोहिबुल्लाह द्वारा दिए गए बयान एक्शन नहीं लेंगे तब तक यह फोटो उतरा ही रहेगा। उन्होंने सांसद नदवी के बयान पर नाराज़गी भी जताई है।
06 Jun 2024 05:09PM,by: Tikendra Sinha
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से भाजपा की सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा है। इसपर अब कंगना रनौत ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टेटस शेयर करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घटी घटना की जानकारी देते हुए सवाल किया कि आखिर कैसे उग्रवाद रुकेगा। वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने कहा, "मुझे बहुत सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं। मेरे शुभ चिंतकों और मीडिया के। मैं सुरक्षित हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज जो हादसा हुआ वह सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ। कंगना ने बताई थप्पड़ कांड की पूरी कहानी
06 Jun 2024 02:49PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 को लेकर राज्य नीति आयोग में बैठकों और विचार-विमर्श का सिलसिला लगातार जारी है। नवा रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में सुशासन और पारदर्शिता को लेकर हुई बैठक में सुशासन पर गठित वर्किंग समूह के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सुशासन पर गठित वर्किंग समूह की इस पहली बैठक में रोजगार, जनभागीदारी, पारदर्शिता और टेक्नालॉजी को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमण्यम, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत मौजूद थे।
नीति आयोग के सदस्य श्री डॉ. के. सुब्रमण्यम ने राज्य नीति आयोग द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु गठित कार्य समूहों से शीघ्र जरूरी जानकारी समय सीमा में प्रस्तुत करने कहा। सुशासन और अभिशरण विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर विकसित छत्तीसगढ़ और सुशासन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने देश के जाने-माने विशेषज्ञों के साथ बौद्धिक विचार-विमर्श किया। आईआईएम रायपुर में हुए इस बौद्धिक विचार-विमर्श में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विशेषज्ञों ने अपने विचारों को साझा किया। इस चर्चा में गुड गवर्नेंस की महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
नीति आयोग में आयोजित बैठक में सुशासन के लिए निर्धारित प्रमुख लक्ष्यों, प्रमुख चुनौतियों तथा विभागीय विजन संबंधी प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने भी विजन डाक्यूमेंट के संबंध में सुशासन के लिए महत्वपूर्ण तथ्य रखे। विधि विभाग के सचिव श्री रजनीश श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के संबंध में सुशासन के लिए काननू व्यवस्था, विधि-विधायी संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने विभागीय गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद ने भी छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट के लिए विभाग के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को प्रस्तुत किया। इसी तरह से नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने विजन डाक्यूमेंट के संबंध में विभागीय जानकारी प्रस्तुत की।
वर्किंग गु्रप की बैठक में नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री अनूप श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक डॉ. नीतू गौरडिया, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विधि विधायी कार्य विभाग, चिप्स के अधिकारी, राज्य नीति आयोग के सलाहकार संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित नीति आयोग के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में जिलों के कलेक्टर और एन.जी.ओ. के प्रतिनिधि वर्चुअल रूप से शामिल हुए। सदस्यों के बीच सुशासन के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। जनकल्याणकारी कार्यों में सुशासन लाने पर हुआ विचार-विमर्श
06 Jun 2024 02:49PM, by: Tikendra Sinha
राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस चैम्पियनशिम में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने आज राजधानी रायपुर पहुंचकर खेल मंत्री श्री वर्मा से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। खेल मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया। राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम
06 Jun 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
सस्टनेबिलिटी एंड रिजनरेटिव डेव्हलपमेंट के मामले में छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने आज राज्य नीति आयोग में गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप के सदस्यों ने अपने विचार रखे। नया रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग में हुई इस बैठक में सदस्यों ने इस विषय पर के लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्यों पर सुझाव दिए।
06 Jun 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









