गैरभाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने राज्यपालों के रवैये के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि राज्यपाल आग में हाथ ना डालें और बिल ना अटकाएं। अब केरल सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। केरल सरकार ने कहा था कि राज्यपाल के पास सात महीने से लेकर दो साल तक से आठ विधेयक लंबित हैं जिन्हें वह मंजूरी नहीं दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
20 Nov 2023 07:51AM,by: Tikendra Sinha
कल देर रात विशाखापत्तनम में एक बंदरगाह पर भीषण आग लगने से मछली पकड़ने वाली कम से कम 25 नावें राख में बदल गईं। आग पर काबू पाने के लिए भारतीय नौसेना के एक जहाज को बुलाना पड़ा क्योंकि कई दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्येक नाव की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, जिससे घटना में अनुमानित नुकसान 4-5 करोड़ रुपये के बीच है।
20 Nov 2023 05:54AM,by: Babuaa Desk
विशाखापत्तनम के फिशिंग हार्बर पर भीषण हादसा देखने को मिला है। यहां एक नाव में रखे एलपीजी के धमाके के बाद नाव में आग लग गई। देखते ही देखते 25 नाव जलकर खाक हो गए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हर नाव की कीमत 40 लाख रुपये थी। विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर में लगी भीषण आग
20 Nov 2023 05:14AM,by: Tikendra Sinha
बिहार के सरकारी स्कूल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें बार-बालाएं अश्लील गानों पर ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। बिहार में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार : स्कूल में बार बालाओ ने अश्लील गानो में किया डांस
20 Nov 2023 01:09AM,by: Tikendra Sinha
दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक क्लीनिक में सर्जरी के दौरान एक मरीज की मौत में कथित संलिप्तता के लिए दिल्ली पुलिस ने 42 वर्ष के एक फार्मेसिस्ट को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, फार्मेसिस्ट अक्सर मरीजों को उस क्लीनिक में भेजा करता था, जहां सर्जरी के दौरान हाल ही में दो मरीजों की मौत हुई थी।
20 Nov 2023 01:09AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








