कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा तिलक लगाने से इनकार करने का वीडियो बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X पर पोस्ट कर विपक्ष पर हमला बोला है। पुनावाला ने कहा ममता दीदी के बाद अब सिद्धारमैया ने तिलक लगाने से इनकार किया है। जैसा कि मैंने कहा कि टोपी लगाना ठीक है लेकिन तिलक लगाना ठीक नहीं है? टोपी लगाना ठीक है लेकिन तिलक लगाना ठीक नहीं है? : पूनावाला
17 Sep 2023 01:33PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हैलिकॉप्टर पानीपत सेक्टर 13-17 स्थित हैलीपैड पर पहुंचा। यहां से वो शहीद मेजर आशीष के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। खट्टर ने शहीद मेजर आशीष के परिवार से मुलाकात की साथ ही 50 लाख की आर्थिक मदद और मेजर की पत्नी को सरकारी नौकरी का ऐलान किया l
17 Sep 2023 01:33PM,by: Tikendra Sinha
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय रजाकार तो चले गए लेकिन सावरकर और गोडसे की औलादें अभी बच गयी हैं और उनको भगाना ज़रूरी है। 'रजाकार पाकिस्तान चले गए लेकिन वफादार भारत में ही हैं : ओवैसी
17 Sep 2023 01:33PM,by: Tikendra Sinha
स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन अजय माकन और सीडब्ल्यूसी की नेता अलका लांबा ने कहा की अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्ट बता रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस सिर्फ इस बात पर चुप रहे क्योंकि वह इंडिया अलायंस के हिस्सा हैं यह जायज नहीं है।
17 Sep 2023 11:10AM,by: Tikendra Sinha
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन (17 सितंबर) पर दिल्ली के द्वारका में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी), यशोभूमि के पहले चरण का शुभारंभ किया। पीएम मोदी द्वारा यशोभूमि का उद्घाटन करने के बाद कन्वेंशन सेंटर में 'भारत माता की जय' के नारे गूंज उठे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25' तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन किया। द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के साथ यशोभूमि दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ जाएगी।
17 Sep 2023 09:00AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









