17 Sep 2023
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा तिलक लगाने से इनकार करने का वीडियो बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X पर पोस्ट कर विपक्ष पर हमला बोला है। पुनावाला ने कहा ममता दीदी के बाद अब सिद्धारमैया ने तिलक लगाने से इनकार किया है। जैसा कि मैंने कहा कि टोपी लगाना ठीक है लेकिन तिलक लगाना ठीक नहीं है? टोपी लगाना ठीक है लेकिन तिलक लगाना ठीक नहीं है? : पूनावाला
17 Sep 2023 01:33PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हैलिकॉप्टर पानीपत सेक्टर 13-17 स्थित हैलीपैड पर पहुंचा। यहां से वो शहीद मेजर आशीष के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। खट्टर ने शहीद मेजर आशीष के परिवार से मुलाकात की साथ ही 50 लाख की आर्थिक मदद और मेजर की पत्नी को सरकारी नौकरी का ऐलान किया l
17 Sep 2023 01:33PM,by: Tikendra Sinha
भोपाल में प्रस्तावित ‘I-N-D-I-A’ गठबंधन की रैली रद्द होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम शिवराज ने कहा, “जनता का आक्रोश देखकर उन्होंने INDI की रैली रद्द की। लोग 'सनातन धर्म' के अपमान से आक्रोशित हैं। इसपर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप हैं, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्हें पता था कि अगर भोपाल में रैली होती है तो उसका क्या हस्र होगा। इसी डर से उन्होंने रैली रद्द कर दी।” जनता का आक्रोश देखकर विपक्ष ने रैली रद्द की : शिवराज
17 Sep 2023 01:33PM,by: Tikendra Sinha
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय रजाकार तो चले गए लेकिन सावरकर और गोडसे की औलादें अभी बच गयी हैं और उनको भगाना ज़रूरी है। 'रजाकार पाकिस्तान चले गए लेकिन वफादार भारत में ही हैं : ओवैसी
17 Sep 2023 01:33PM,by: Tikendra Sinha
स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन अजय माकन और सीडब्ल्यूसी की नेता अलका लांबा ने कहा की अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्ट बता रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस सिर्फ इस बात पर चुप रहे क्योंकि वह इंडिया अलायंस के हिस्सा हैं यह जायज नहीं है।
17 Sep 2023 11:10AM,by: Tikendra Sinha
एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने अपने एक ओवर में श्रीलंका के 4 विकेट गिरा दिए जिसके साथ 12 रन पर श्रीलंका की आधी टीम आउट हो गई।
17 Sep 2023 11:10AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









