17 Sep 2023

Generic placeholder image

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन (17 सितंबर) पर दिल्ली के द्वारका में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी), यशोभूमि के पहले चरण का शुभारंभ किया। पीएम मोदी द्वारा यशोभूमि का उद्घाटन करने के बाद कन्वेंशन सेंटर में 'भारत माता की जय' के नारे गूंज उठे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25' तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन किया। द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के साथ यशोभूमि दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ जाएगी।

17 Sep 2023 09:00AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश सरकार ग्रामीण औद्योगिक पार्क के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक रूप से संबल बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही हैं। जिले के बालोद विकासखण्ड के बरही मे स्थापित गोवर्धन कैटल फीड यूनिट उत्पादक कार्य में निरंतर वृद्धि करते हुए सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निगरानी के साथ सहयोग भी कर रहा है। पशु चारे की मांग निजी डेयरी संस्थाओं और सरकारी संस्थाओं में की जा रही है। इस कार्य को करने के लिए समूह के ग्यारह सदस्यों को पशु चारा बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। गोवर्धन कैटल फीड यूनिट सफलता के गढ़ रहा नए आयाम

17 Sep 2023 08:20AM,
by: Tikendra Sinha