मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने कीे प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि श्री चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे। उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है।
18 Jul 2023 07:24AM,by: Tikendra Sinha
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
18 Jul 2023 07:02AM,by: Tikendra Sinha
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन या एनआईटीबी का वस्तुतः उद्घाटन किया। टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद पीएम ने कहा, "पोर्ट ब्लेयर में इस नए टर्मिनल से यात्रा में आसानी होगी, कारोबार करने में आसानी होगी और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।"
18 Jul 2023 06:59AM,by: Babuaa Desk
पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि देश ने एक विनम्र नेता खो दिया। उन्होंने आगे कहा, "मुझे उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत याद है, खासकर जब हम दोनों अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री थे और बाद में जब मैं दिल्ली चला गया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।"
18 Jul 2023 06:16AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी मांग का समर्थन करते हुए ऐलान करने को भाजपा कि अवसरवदिता है भाजपा ने सीधी भर्ती बंद किया तभी संविदा पर 15 सालो तक भर्तियां हुई। संविदा कर्मचारियों को नियमित भर्ती क्यों नहीं किया था । नेता प्रतिपक्ष आज संविदा कर्मचारियों को विश्वास दिला रहे हैं तो इन पर विश्वास कौन करेगा? 15 साल मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह अब कर्मचारियों का समर्थन करने उनके पंडालों तक पहुंच जाते हैं जब सत्ता में थे तो इन कर्मचारियों पर एस्मा लगाते थे। पुलिस की लाठियां बरसाते थे। जेल भेज देते थे। आज इन्हें कर्मचारियों की सुध आ रही है।भाजपा के अध्यक्ष आज घड़ियाली आंसू बहाते हैं। जब भाजपा सत्ता में थी तब भाजपा के अध्यक्ष किस गुफा में आराम फरमाया करते थे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहले तो कर्मचारियों को यह जवाब दें कि उन्हें नियमित क्यों नहीं किया। उनका शोषण क्यों किया। उन्हें प्रताड़ित क्यों किया और अब क्या वजह है कि उनके बीच जाकर झांसे दे रहे हैं।
18 Jul 2023 06:06AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









