टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन बस्तर से शुरू हुआ। बस्तर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव की रणनीति बनाया, फिर से बस्तर की 12 सीटें जीतने का लिया संकल्प। बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा की कांग्रेस पार्टी बलिदानों की पार्टी है कई मौकों पर कांग्रेसियों ने बलिदान भी दिया है जिससे प्रेरणा लेकर कार्य करते आए हैं अब फिर संघर्ष का समय आ गया है। प्रभारी शैलजा ने पूर्व श्रीमती सोनिया गांधी के पार्टी के प्रति समर्पण, अध्यक्ष राहुल गांधी के संघर्ष वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के अनुभव, प्रियंका गांधी के ऊर्जा के बदौलत जो पार्टी बुलंदी पर खड़ी है उस पार्टी को और आगे ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को अब संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि श्री बघेल ने काम की बदौलत इतिहास रच दिया है तो वही नरेन्द्र मोदी नाम रखने में माहिर हैं। उदाहरण स्वरूप उज्जवला योजना का नाम लिया साथ ही कई नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में भी बताया। कांग्रेस का बस्तर संभाग सम्मेलन संपन्न

03 Jun 2023 05:51AM,
by: Tikendra Sinha