सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि मुसलमानों को दिए गए 4% आरक्षण को खत्म करने के कर्नाटक सरकार के फैसले को 9 मई तक लागू नहीं किया जाएगा। राज्य के वकील तुषार मेहता ने समय मांगते हुए कहा कि वह भी समलैंगिक विवाह की सुनवाई में शामिल हैं। याचिकाकर्ताओं के वकील ने स्थगन अनुरोध का विरोध करते हुए कहा कि मामले को पहले ही चार बार टाला जा चुका है।
25 Apr 2023 08:57AM,by: Babuaa Desk
उच्चतम न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने वाली प्रदर्शनकारी पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने कहा, "गंभीर आरोप हैं ... उन पहलवानों ने, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है।"
25 Apr 2023 07:08AM,by: Babuaa Desk
पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलने वाली केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह अपनी यात्रा के दौरान तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जैसे 11 जिलों को कवर करेगा। शुरुआत में इस ट्रेन को तिरुवनंतपुरम और कन्नूर के बीच चलाने की योजना थी।
25 Apr 2023 07:00AM,by: Babuaa Desk
श्रीराम हमारे भांजे हैं, हमारे राम शबरी के राम है, माता कौशल्या के राम हैं, वनवासियों के राम हैं, हमारे पवित्र ग्रंथों में श्रीराम की जैसी छबि बनती है, हमारे राम वैसे हैं। हमें संत महात्माओं का अनुकरण करते भगवान श्रीराम को वैसे ही चित्रित कर हमेशा उनके आदर्शों पर चलते हुए महात्मा गांधी के दिखाएं राम राज्य के आदर्श के लिए काम करते रहना है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के समापन अवसर पर कही। माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
25 Apr 2023 04:46AM,by: Tikendra Sinha
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह व विश्वविद्यालय के 8वें स्थापना दिवस समारोह आज भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री बिश्वभूषण हरिचंदन ने की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस गरिमामय दीक्षांत समारोह में 13 शोधार्थियों को पीएचडी और 135 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। समारोह में पर्यावरण संरक्षण व समाज कल्याण की दिशा में अद्वितीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और पंडवानी गायिका पद्मश्री श्रीमती उषा बारले को मानद उपाधि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पोटिया कला में 12 करोड़ रूपए की लागत से 40 एकड़ रकबे में निर्मित होने वाले विश्वविद्यालय के नवीन ऑडिटोरियम निर्माण एवं श्री नरेंद्र देव वर्मा शोधपीठ की स्थापना की घोषणा की।
25 Apr 2023 01:28AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









