छत्तीसगढ़ में शोध कार्य कर रहे शोधार्थी और वैज्ञानिको को अब अंतर्राष्ट्रीय चांवल अनुसंधान मनीला फिलीपिंस में अनुसंधान और शोध करने की सुविधा भी मिलेगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार, इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय और मनीला के अंतर्राष्ट्रीय चांवल अनुसंधान संस्थान में समझौता हुआ है। समझौते के तहत इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, मनीला के बीच एक त्रिपक्षीय आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेन्ट) पर हस्ताक्षर किए गए। उल्लेखनीय है कि कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने पिछले दिनों फिलीपिंस के मनीला स्थित अंतर्राष्ट्रीय चांवल अनुसंधान केन्द्र का भ्रमण पर थे। इस अवसर पर यह समझौता किया गया। डॉ. कमलप्रीत ने वहां स्पीड ब्रीडिंग कार्यक्रम का जायजा लिया।
09 Feb 2023 12:43PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 5 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस दुर्घटना में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है।
09 Feb 2023 12:42PM,by: Tikendra Sinha
भानुप्रतापपुर के कोरर थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो ट्रक से टकरा गई ऑटो में कुल बारह बच्चे सवार थे | हादसे में पाँच बच्चों की मौत हो गई वही सात बच्चे घायल हो गए | घायल बच्चो को प्राथमिक उपचार के लिए कांकेर रेफर किया गया है| दुखद : सड़क हादसे में स्कूल के बच्चों की मौत
09 Feb 2023 11:28AM,by: Tikendra Sinha
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस बीवी नागरत्न नेमहाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। यह मुकदमा जस्टिस केएम जोसेफ, हृषिकेश रॉय और बीवी नागरत्ना की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था। महाराष्ट्र द्वारा 2004 में मुकदमा दायर किया गया था, जिसमें राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 3, 7 और 8 के कुछ हिस्सों का खुलासा करने की मांग की गई थी।
09 Feb 2023 09:11AM,by: Babuaa Desk
डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने कहा कि सिक्का वेंडिंग मशीनों में नकली नोट मिलने के कारण आरबीआई ने यूपीआई आधारित विकल्प की घोषणा की। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "कैश-आधारित पारंपरिक मशीनों के विपरीत, क्यूआर-आधारित मशीनें बैंकनोटों की भौतिक निविदा और उनके प्रमाणीकरण की आवश्यकता को समाप्त कर देंगी," लोग आवश्यक मात्रा और मूल्यवर्ग में सिक्कों को वापस ले सकते हैं।
09 Feb 2023 08:19AM,by: Babuaa Desk
हिंडनबर्ग रिसर्च को साजिस मान कर अदालत में जांच की मांग करने वाले दो याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। अधिवक्ता एमएल शर्मा और विशाल तिवारी द्वारा दायर की गयी जनहित याचिकाओं में दावा किया गया है कि हिंडनबर्ग ने अडानी के शेयरों की शार्ट सेलिंग कर निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया । एमएल शर्मा की याचिका में कहा गया है की हिंडनबर्ग के रिपोर्ट की मीडिया में काफी ज्यादा प्रचार के कारण बाजार प्रभावित हुआ, और हिंडनबर्ग के संस्थापक नाथन एंडरसन भारतीय नियामक सेबी को अपने दावों का प्रमाण देने में विफल रहे थे।
09 Feb 2023 08:19AM,by: Tikendra Sinha
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा के छोटे भाई सी वनलालछुआना और पांच अन्य को भ्रष्टाचार के एक मामले में एक साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें काल्पनिक दावों के माध्यम से सरकारी मुआवजा प्राप्त करने के लिए दोषी ठहराया गया था। आरोपियों को अदालत ने जुर्माने के रूप में प्रत्येक को 20-20 लाख रुपये देने को भी कहा था। मिजोरम : मुख्यमंत्री के भाई को एक साल की सजा
09 Feb 2023 08:19AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







