सीबीआई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी बीआरएस एमएलसी के कविता के पूर्व चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुचिबाबू गोरंटला, जो हैदराबाद के एक सीए हैं, को दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।
08 Feb 2023 06:34AM,by: Babuaa Desk
जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से कोरिया जिले के पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम दुर्गापुर के सभी 47 घरों तक गुणवत्ता पेयजल की सुविधा पहुंच गयी है। स्वच्छ पेयजल की पहुंच से ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कन खिल उठी है। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय से लगभग 18 किमी दूर विकासखण्ड बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत उमझर का आश्रित गांव दुर्गापुर, पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम है। वनवासी जीवन शैली के परिचायक दुर्गापुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को गुणवत्तायुक्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। जहां चाह, वहां राह को आदर्श सूत्र मानते हुए दुर्गापुर के प्रत्येक परिवार को जल जीवन मिशन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर कार्ययोजना बनाई गई और अंत में ग्रामवासियो के चेहरे की मुस्कान योजना के फलीभूत होने का प्रमाण खुद ही दे रही है।
08 Feb 2023 06:19AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर नगर निगम के द्वारा शक्ति नगर गार्डन के पास नाली की सफाई का काम किया जा रहा है , नाली की गंदगी के भंडारन के लिए किसी तरह की गाड़ी की व्यवस्था न होने के करण सफाई कर्मचारी नाली की गंदगी को सड़क में बहा रहे हैं | जिसके कारण नाली का पानी आस पास के घरो में प्रवेश कर रहा है, तथा आस पास के घरों में निवास करने वाले लोग ही झाड़ू लेकर घर में नाली के पानी को आने से रोक रहे हैं | नगर निगम की लापरवाही की सजा आम लोगो को भुगतनी पड़ रही है | नाली के गंदगी से आस पास के घरों में बीमारी फैलने का डर है पर शायद इसकी चिंता नगर निगम को बिलकुल भी नहीं है |
08 Feb 2023 06:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भानसोज और समोदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात के पश्चात शाम को आरंग विश्राम भवन में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी समाज के प्रतिनिधियों से सामाजिक कार्यों, मांगों और स्थानीय समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक प्रतिनिधियों से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में चर्चा कर फीडबैक लिया।
08 Feb 2023 05:45AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के आरंग के ऐतिहासिक इंदिरा गांधी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चौक के सौन्दर्यीकरण के लिए 60 लाख 74 हजार रूपए की लागत से कराये गए कार्यों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने इंदिरा चौक के सौन्दर्यीकरण के लिए आरंग वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, उपाध्यक्ष नरसिंह साहू सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
08 Feb 2023 05:45AM,by: Tikendra Sinha
सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने गैंगरेप मामले में 11 दोषियों की सजा में छूट को चुनौती देने वाली बिलकिस बानो की याचिका का जिक्र करते हुए कहा, "मामले को जल्द ही सूचीबद्ध किया जाएगा।" सुप्रीम कोर्ट ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द नई बेंच का गठन किया जाएगा। दोषियों को गुजरात सरकार द्वारा छूट दी गई और 15 अगस्त, 2022 को रिहा कर दिया गया।
07 Feb 2023 03:21PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ पुलिस के चार अधिकारियों पर स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना ग्रेटर नोएडा से कथित तौर पर नौ लोगों को गिरफ्तार करने का मामला दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग, जो छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, कथित तौर पर 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के सट्टेबाजी सिंडिकेट का हिस्सा थे। विशेष रूप से, छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों पर आईपीसी की धारा 365 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया ।
07 Feb 2023 03:21PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








