मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम को पहला टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है यह देश के लिए गौरव का क्षण है। महिला खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यादगार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने उम्दा प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है।
30 Jan 2023 01:21AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में बेवजह लेट-लतीफी पर गहरी नाराजगी जतायी है। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को राजस्व के सभी प्रकार के लंबित मामलों को तेजी से निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राजस्व मामलों के निराकरण में लेट-लतीफी के लिए सीधे कलेक्टरों को जिम्मेदार मानकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं फरवरी माह के आखिरी सप्ताह में जिला कलेक्टरों की बैठक लेकर जिलेवार राजस्व प्रकरणों जैसे- नामान्तरण, सीमांकन, डायवर्सन भूमि आबंटन, व्यवस्थापन तथा फ्री-होल्ड प्रकरणों के साथ ही अवैध निर्माण का नियमितिकरण तथा नगरीय निकायों को एक रूपये प्रति वर्ग फीट की दर से भूमि आवंटन आदि की समीक्षा करेंगे। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री
30 Jan 2023 01:21AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार की दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें विस्फोट के कारण दुकान की सीढ़ियां ढह गईं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए, जिसके बारे में शुरू में बताया गया था कि यह एक वाटर बूस्टर मोटर विस्फोट से शुरू हुआ था। पुलिस का कहना है कि धमाका पटाखों की वजह से हुआ है। दिल्ली सदर बाजार में पटाखों से हुआ धमाका, मालिक गिरफ्तार: पुलिस
29 Jan 2023 02:37AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 के पुलवामा हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का दौरा किया। उस वर्ष 14 फरवरी को कम से कम 40 भारतीय सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी, जब कश्मीर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर 100 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों से हमला किया था। अलग से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज अवंतीपोरा से फिर शुरू हुई।
29 Jan 2023 02:36AM,by: Babuaa Desk
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के छठे संस्करण में छात्रों को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिल भाषा के समृद्ध इतिहास के बारे में बात की, इसे भारत के "खजाने" में से एक कहा। पीएम मोदी ने कहा, "तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। देश के पास इतनी बड़ी संपत्ति है, यह गर्व की बात है।" "हमें गर्व महसूस करना चाहिए," उन्होंने कहा। गर्व है कि तमिल सबसे पुरानी भाषा : प्रधानमंत्री
29 Jan 2023 02:36AM,by: Babuaa Desk
महात्मा गांधी की शहादत के 75वें साल पूरे होने पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों के सिलसिले में रायपुर में 30 जनवरी को साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, सन्मति और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त प्रावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके तहत रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू सभागार में सुबह 10.30 बजे से चर्चा, संवाद, गांधी भजन के साथ ही पोस्टर एवं चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महात्मा गांधी की शहादत पर रायपुर शहर में विशेष कार्यक्रम
29 Jan 2023 02:36AM,by: Babuaa Desk
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव से युवाओं को अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिल रहा हैं। वहीं राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, लोक खेल, परम्पराओं आदि को जानने और समझने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि इस आयोजन में संस्कृति विभाग द्वारा लोक साहित्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है।
28 Jan 2023 01:30PM,by: Babuaa Desk
राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे युवा महोत्सव में आज बिलासपुर जिले के युवाओं द्वारा प्रस्तुत पंडवानी का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पंडवानी में ओजपूर्ण ढंग से छत्तीसगढ़ी भाषा में महाभारत के कथानक की प्रस्तुति दी जाती है। युवा महोत्सव : पंडवानी की ओजपूर्ण प्रस्तुति
28 Jan 2023 01:30PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







