सुप्रीम कोर्ट पीएम नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह मामला 6 फरवरी के लिए सूचीबद्ध किया गया है। अधिवक्ता एमएल शर्मा ने प्रतिबंध को "मनमाना और असंवैधानिक" बताते हुए इस मुद्दे पर तत्काल सुनवाई की मांग की।
30 Jan 2023 06:56AM,by: Babuaa Desk
युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह दिखाई दिया। 15 से 40 आयु वर्ग में रायपुर संभाग के धमतरी जिले ने 51 पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन कर रॉक बैंड की सुमधुर प्रस्तुति दी। तबला, हारमोनियम के साथ चिकारा,लबाडा, मृदंग जैसे वाद्य यंत्रों के वादन से आधुनिकता के साथ पारंपरिकता की जुगलबंदी दिखाई दी।
30 Jan 2023 05:53AM,by: Babuaa Desk
ओडिशा सरकार ने कहा कि मंत्री नाबा किशोर दास को राजकीय सम्मान दिया जाएगा, जिनकी एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई थी। 29-31 जनवरी तक ओडिशा में कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।" ओडिशा दिवंगत मंत्री नबा दास को राजकीय सम्मान प्रदान करेगा
30 Jan 2023 05:06AM,by: Babuaa Desk
धा-धा-किरकिट-धीना, धागिड़-धागिड़-धीना-धा की मृदंग की थाप ने सभा में शमा बांध दिया, वहीं सितार वादन की मसीदखानी-रजाखानी, अलाप, जोड़ और झाला की लयबद्ध मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गौरतलब है कि राज्य युवा महोत्सव में प्रदेश के युवा उत्साह और उमंग के साथ स्पर्धा में हिस्सा ले रहे है। स्पर्धा के दूसरे दिन दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सिद्वी हाॅल में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय वादन विधा के अन्तर्गत आज मृदंग वादन और सितार वादन की प्रतियोगिता अयोजित की गई।
30 Jan 2023 01:36AM,by: Babuaa Desk
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में बस्तरिया कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बस्तरिया कला में कलाकारों ने पारंपारिक वेषभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से 40 वर्ष तक और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष आयु में रायपुर संभाग की धमतरी जिला, बस्तर संभाग की कोण्डागांव जिला, बिलासपुर संभाग की जिला सक्ती के कलाकार दुर्ग संभाग की खैरागढ़ जिला, सरगुजा संभाग से कोरिया जिला के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। बस्तरिया कला में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति
30 Jan 2023 01:26AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









