छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान किया। मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक विवेक शर्मा ब्रिगेडियर (विशिष्ट सेवा मंडल) वी.ने बुधवार को राज्य के गरियाबंद जिले के विश्राम गृह में सुबह मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को इस अवसर पर ब्रिगेडियर शर्मा ने प्रतीकात्मक झंडा लगाकर सहयोग राशि प्राप्त की। मुख्यमंत्री बघेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया। बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के जांबाज सैनिकों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उसमें अपना योगदान देने की पवित्र भावना का प्रतीक है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंशदान किया
07 Dec 2022 06:49AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिलेवासियों को कुल 219 करोड़ 47 लाख 25 हजार रूपये के 447 विकास कार्याे की सौगात दी। जिनमें 25 करोड़ 30 लाख 38 हजार रूपये के 141 कार्यो का लोकार्पण एवं 194 करोड़ 16 लाख 87 हजार रूपये के 306 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं। 6 सितंबर को राजिम विधानसभा में मुख्यमंत्री बघेल 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत का 203 विकास कार्यो का सौगात दी। जबकि आज उन्होंने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 150 करोड़ 87 लाख 32 हजार रूपये लागत के 244 विकास कार्यो की सौगात दी।
07 Dec 2022 06:47AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में गौठान की स्थिति की जानकारी ली। इस पर कलेक्टर ने बताया कि गोबर खरीदी चालू है। एक्टिव किया जा रहा है, उड़ीसा से लगे क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने के निर्देश। बैठक में अधिकारियों से पूछा गया कि मिट्टी तेल पूरे क्षेत्र में जाने की शिकायत कल देवभोग में आई थी, इस पर खाद्य अधिकारी ने बताया 3kl का उठाव हुआ था। निर्देश दिया गया कि दुकान में मिट्टी तेल जीरो बिल्कुल नहीं होना चाहिए। हर दुकान में स्टॉक मेंटेन होने चाहिए, कोई आये लेने तो उन्हें मिलना चाहिए। भेंट-मुलाकात में मिली शिकायत के सम्बंध में निर्देश। देवभोग में 5 गांव में पानी नहीं मिलने की शिकायत की, राशनकार्ड नहीं बना पाए परिवारों का राशनकार्ड की शिकायत दूर करने, बकरी शेड बनाने, पारधी जाति के लोगों के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने छिंद के पौधे का रोपण करने के निर्देश दिए। राजस्व और वन भूमि का पट्टा वितरण आवेदनों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश। पारंपरिक व्यवसाय करने वाले लोहार, मोची, कुम्हार जैसे लोग पात्र हो सकते हैं ऐसे लोगों को भूमिहीन न्याय योजना से जोड़ें। मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल बिल्डिंग की रिपेयरिंग, सड़क की मरम्मत, धान खरीदी की ली जानकारी। अधिकारी ने बताया कि 86,900 से अधिक किसानों का पंजीयन हुआ है। धान खरीदी के साथ खाते में भुगतान किया जा रहा है। उठाव भी हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा- धान गीला तो नहीं है, इस पर अधिकारी ने बताया कि अभी ऐसा नही है, रिजेक्शन कम है।
07 Dec 2022 05:48AM,by: Babuaa Desk
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल रिसर्च के एक एमेरिटस प्रोफेसर योगिंदर के अलघ का अहमदाबाद में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "प्रोफेसर वाईके अलघ एक प्रतिष्ठित विद्वान थे, जो सार्वजनिक नीति के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से ग्रामीण विकास, पर्यावरण और अर्थशास्त्र के बारे में भावुक थे।"
07 Dec 2022 05:33AM,by: Babuaa Desk
केंद्र के 2016 के फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हाथ जोड़कर नहीं बैठ सकता क्योंकि नोटबंदी एक आर्थिक नीति थी। पीठ ने कहा कि वह गुण-दोष पर नहीं जाएगी, वह निर्णय लेने के तरीके पर चर्चा करेगी। अदालत ने नोटबंदी की सिफारिश करने वाले आरबीआई के बोर्ड सदस्यों के कोरम का ब्योरा भी मांगा। हाथ जोड़कर बैठ नहीं सकते: नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट
07 Dec 2022 05:30AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई l 42 केंद्रों पर जहां मतगणना हो रही है, अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक दिल्ली पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में निकाय चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को हुआ था। दिल्ली निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू
07 Dec 2022 05:07AM,by: Babuaa Desk
I&B मंत्री अनुराग ठाकुर ने चेन्नई में भारत के पहले ड्रोन कौशल और प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह पहल 10 लाख युवाओं तक पहुंचने के उद्देश्य से पूरे भारत के 775 जिलों में आयोजित की जानी है। ठाकुर ने कहा कि भारत ड्रोन प्रौद्योगिकी का केंद्र बनेगा और 2023 तक कम से कम एक लाख ड्रोन पायलटों की आवश्यकता होगी।
07 Dec 2022 05:03AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

