मल्टी-ब्रांड फुटवियर रिटेल चेन मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) के शेयरों में शुक्रवार को अच्छी तेजी देखने को मिली है। मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों ने शुक्रवार को 52 हफ्ते का नया हाई बनाया और कंपनी के शेयर 869 रुपये पर पहुंचे। दिन के कारोबार के दौरान मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों में 7 पर्सेंट का उछाल आया। आखिर में कंपनी के शेयर 5.13% की तेजी के साथ 854.30 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 दिन में मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों में 17 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।
13 Aug 2022 01:28AM,by: Imran Khan
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने चालू वित्त वर्ष के लिए पहली तिमाही ने नतीजें जारी कर दिए हैं। जून तिमाही में एलआईसी का नेट प्राॅफिट 232 गुना बढ़कर 682.89 करोड़ रुपये पर पंहुच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एलआई का नेट प्राॅफिट 2.94 करोड़ रुपये था। बता दें कि एलआईसी का आईपीओ इसी साल मई में आया था। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से लगभग 22% नीचे कारोबार कर रहे हैं। बीएसई में एलआईसी का शेयर (LIC share price) शुक्रवार को 0.03 प्रतिशत गिरकर 682.15 रुपये पर बंद हुआ।
13 Aug 2022 01:28AM,by: Imran Khan
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम द्वारा विश्व स्तर पर वन ट्रिलियन ट्री योजना पर काम किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत वर्ल्ड इकोनामिक फोरम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को और कैसे बेहतर बनाया जा रहा है इस संबंध में वन ट्रिलियन ट्री कार्यक्रम की प्रमुख निकोल सेवाड के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिचर्चा में शामिल हुए। इस परिचर्चा में भारत में वन ट्रिलियन ट्री कार्यक्रम की संचालक सुश्री रित्विका भट्टाचार्य और सुश्री भैरवी जानी ने कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
12 Aug 2022 01:26PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के रिश्तेदार और धौरपुर के राजा वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वे गुरुवार की रात दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे, तभी बिलासपुर के बेलगहना के पास यह घटना हुई है। वे लुंड्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के नेता थे। उन्हें कुछ माह विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हुए मामले में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल, पुलिस उनकी मौत की जांच कर रही है।
12 Aug 2022 01:26PM,by: Imran Khan
Perseid उल्का बौछार शुक्रवार देर रात से शनिवार की सुबह तक चरम पर पहुंचने की उम्मीद है। "यदि आप इन उल्काओं की तलाश करने का निर्णय लेते हैं, तो सबसे अच्छा समय मध्यरात्रि के बाद होना चाहिए ... स्पष्ट दृश्य ... आकाश का बड़ा विस्तार। आपको ... चंद्रमा की चमक से उत्तर की ओर देखने की आवश्यकता होगी," नासा ने कहा।
12 Aug 2022 11:33AM,by: Babuaa Desk
डाबर इंडिया ने घोषणा की कि बोर्ड ने 10 अगस्त, 2022 से अध्यक्ष अमित बर्मन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बर्मन कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में काम करना जारी रखेंगे। 1999 में जब डाबर फूड्स ने प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग में प्रवेश किया, तो बर्मन ने सीईओ के रूप में पदभार संभाला। 2019 में, उन्होंने डाबर इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। डाबर इंडिया के चेयरमैन अमित बर्मन ने दिया इस्तीफा
12 Aug 2022 08:18AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





