टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र काटारा ने गौठानों का औचक निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों का जायजा लिया वर्मी खाद की गुणवता के लिए मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया वर्मी खाद हेतु अच्छी किस्म का केचुआं उपयोग करने की समझाइस दी वहीं गौठानों में उत्पादित अंडा के विक्रय के बारे में जानकारी ली समूह की महिलाओं ने बताया 6 रूपये प्रति  नग की दर से आंगनबाड़ी मे विक्रय किया जाता है। समूह की महिलाओं को विभिन्न आजिविका मूलक गतिविधियों को संचालित करने की समझाइस दी गई, चारागाह में नेपियर घास का रोपण करने , साग सब्जी का उत्पादन सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए , मुरदोण्डा के गौठान की महिलाओं ने बताया कि विगत वर्ष भिण्डी, टमाटर , बरबट्टी का उत्पादन कर विक्रय किया गया।  गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद का उत्पादन करने को कहा गौठान में सोलर पंप , मशरूम उत्पादन सहित आवश्यक जानकारी ली इस दौरान उप संचालक कृषि श्री पीएस कुसरे सहायक संचालक श्री सत्यजीत कंवर सीईओ जनपद पंचायत एस बी गौतम सहित अधिकारी कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

05 Aug 2022 12:36AM,
by: Alanga Rao
Generic placeholder image

विदेशी बाजारों में कारोबार का रुख सामान्य रहने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को खाद्य तेलों का आयात काफी सस्ता होने से सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पाम तेल (सीपीओ), बिनौला, पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई जबकि स्थानीय त्योहारी मांग के कारण सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार द्वारा आयात के लिए विनिमय दर में कमी किये जाने से भी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट देखी गई। सीपीओ पर आयात की विनिमय दर में चार रुपये प्रति क्विंटल, पामोलीन पर 10 रुपये प्रति क्विंटल और सोयाबीन डीगम तेल पर पांच रुपये प्रति क्विंटल की कमी की गई है। खाद्य तेलों का आयात सस्ता होने से तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

05 Aug 2022 12:35AM,
by: Imran Khan