टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

टोक्यो में जारी क्वाड नेताओं की शिखर बैठक में मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने नया आयाम देने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी सनक से बना संगठन नहीं है, इसका मतलब है कामकाज। उन्होंने चार देशों के तेजी से उभरते व सशक्त संगठन के मंच से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी चेताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला सिर्फ यूरोप का नहीं बल्कि वैश्विक संकट है। क्वाड नेताओं के दूसरे प्रत्यक्ष सम्मेलन में बाइडन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर प्रसन्नता जताई और कहा कि आप से पुन: व्यक्तिगत रूप से मिलना अद्भुत है। यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर निशाना साधते हुए बाइडन ने कहा कि वह एक संस्कृति को नष्ट करना चाहता है। बाइडन ने कहा कि हमने दिखाया है कि क्वाड सिर्फ एक सनक नहीं है, हमारा मतलब कारोबार और कामकाज है। हम यहां इस क्षेत्र के लिए काम करने के लिए हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि हम मिलकर कुछ काम कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में हम इस महत्वपूर्ण साझेदारी को फलने-फूलने देने के लिए तत्पर हैं। कोरोना महामारी के कारण क्वाड नेताओं की लंबे समय से व्यक्तिगत बैठक नहीं हो पा रही थी। टोक्यो में हो रही इस दूसरी प्रत्यक्ष बैठक में बाइडन के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, जापान के पीएम फुमिओ किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित पीएम एंथनी अल्बनीस शामिल हैं। क्वाड नेताओं ने बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विकास और परस्पर हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

24 May 2022 08:52AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर जोन और यहां से गुजरने वाली जिन ट्रेनों को रद्द किया है वे आम जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इनमें से बिलासपुर जोन की एक्सप्रेस और मेमू-डेमू तो यहां की जनता के लिए लाइफ लाइन के समान हैं। खासकर वे ट्रेनें जो बिलासपुर-कटनी रूट पर चलती हैं। ज्यादातर ट्रेनें इसी रूट की है। बिलासपुर-भोपाल, बिलासपुर-रीवा जैसी ट्रेन को काफी महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा मेमू लोकल भी बहुत मायने रखती है। ये सभी ट्रेनें उसलापुर, घुटकू, कलमीटर, करगीरोड कोटा, सल्का, बेलगहना, टेंगनमाड़ा, खोंगसरा,खोडरी, सारबहरा, पेंड्रारोड, अनूपपुर होते हुए शहडा़ेल तक काफी महत्वपूर्ण हैं। अधिकांश ट्रेनों को रद्द कर कोयले की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है रद्द की गई ट्रेनें

24 May 2022 08:13AM,
by: Imran Khan