मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बस्तर संभाग में रेशम पालन तथा कोसा उत्पादन करने वाले आदिवासी-वनवासी कृषकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत रैली कोसा का क्रय अब समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिवस चालू वित्तीय वर्ष के बजट भाषण में बस्तर में रेशम मिशन प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के पालन में राज्य सरकार ने चालू वर्ष से लघु वनोपज संघ के माध्यम से कोसा कोकून न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश लघु वनोपज संघ ने आज जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा बस्तर संभाग में इसके समर्थन मूल्य पर संग्रहण के लिए क्रय दर निर्धारित किया गया है। इसके तहत रैली कोसा साबुत ग्रेड-1 में प्रति नग शेल भार 2.5 ग्राम के लिए 4.20 रूपए, ग्रेड-2 में प्रति नग शेल भार 2-2.49 ग्राम के लिए 3.60 रूपए तथा ग्रेड-3 में प्रति नग शेल भार 1.4-1.99 ग्राम के लिए 2.80 रूपए और रैली कोसा-पोली ग्रेड-1 में प्रति नग शेल भार 2.5 ग्राम के लिए 1.50 रूपए, ग्रेड-2 में प्रति नग शेल भार 2-2.49 ग्राम के लिए 1.25 रूपए तथा ग्रेड-3 में प्रति नगर शेल भार 1.4-1.99 ग्राम 0.70 रूपए निर्धारित है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि शासन के इस महत्वपूर्ण निर्णय से अब रैली कोसा के उत्पादन और प्रसंस्करण का दोहरा लाभ स्थानीय निवासियों को मिलेगा।
10 May 2022 05:58AM,by: Imran Khan
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 मई को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सरगुजा जिले के विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के ग्राम सहनपुर के लिए प्रस्थान करे और वहां 11.15 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।
10 May 2022 05:13AM,by: Imran Khan
मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर सोमवार रात को रॉकेट लांचर से किया गया हमला चलती कार से किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाले स्विफ्ट कार में आए थे और उन्होंने चलती कार से ही इमारत को निशाना बनाया था। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं रॉकेट लांचर से हमले की सूचना के बाद मोहाली ही नहीं बल्कि ट्राइसिटी के अधिकारी हरकत में आ गए। एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी मोहाली विवकेशील सोनी ने मौके पर पहुंचकर सारे तथ्यों की पड़ताल की।
10 May 2022 04:59AM,by: Imran Khan
द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर, भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा, "नाजी जर्मनी की हार में भारतीय योगदान को रूस हमेशा कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।" उन्होंने आगे कहा, "1941,1942 में यूएसएसआर के समर्थन में भारत में मैत्री समितियां स्थापित की गईं ... भारतीय दल लाल सेना को आपूर्ति प्रदान करने में लगे हुए थे।"
10 May 2022 12:43AM,by: Babuaa Desk
कनाडा के अरबपति व्यवसायी प्रेम वाट्स ने कहा कि वह भारत के स्टार्टअप उद्योग के बारे में आशावादी हैं क्योंकि यह "आम व्यक्ति" को अवसर प्रदान कर रहा है। वत्स ने कहा, "[भारत] एक अवसर प्रदान करता है ... [को] जो सबसे अच्छे स्कूलों और विश्वविद्यालयों में नहीं गया हो, लेकिन एक कंपनी बनाने की क्षमता रखता हो।" उन्होंने आगे कहा, "आपके पास 100 गेंडा हैं ... और आपके पास भारत में एक टन और होगा।"
10 May 2022 12:43AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस और आप नेताओं ने सोमवार को दिल्ली के शाहीन बाग में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सरकारी कार्रवाई में बाधा डालते हुए बुलडोजर को रोक दिया। दिल्ली पुलिस और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम आयुक्तों को लिखे पत्र में गुप्ता ने कहा, "मैं [आयुक्त] से सरकारी काम में बाधा डालने के लिए [कांग्रेस और आप] नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।"
10 May 2022 12:43AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






