मस्जिदों व अन्य धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के योगी सरकार के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। कोर्ट ने मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगने की याचिका को खारिज करने के साथ ही कहा कि मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना किसी का भी मौलिक अधिकार नहीं है। यह कहते हुए हाईकोर्ट ने बदायूं की नूरी मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।
07 May 2022 04:39AM,by: Naveen kumar sahu
हैदराबाद में ऑनर किलिंग का शिकार हुए बी नागराजू भले ही अपनी पत्नी सैयद अशरीन सुल्ताना से हमेशा के लिए अगल हो गए हों, लेकिन दोनों के बीच मुहब्बत सच्ची थी। यहां तक कि ईद पर सुल्ताना को तोहफा दिलाने के लिए नागराजू ने अपनी सोने की चेन तक बेच डाली थी। नागराजू एक कार शोरूम में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करते थे। यहां के एचआर मैनेजर के सतीश ने बताया, उन्हें नागराजू की शादी के बारे में हाल ही में पता चला था।
07 May 2022 04:39AM,by: Babuaa Desk
देश में ई वाहनों में लगातार आग लगने व बैटरियों में धमाकों की घटनाओं की वजह सामने आ गई है। केंद्र द्वारा गठित जांच समिति ने पाया है कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की बैटरियों के सेल में खराबी के कारण आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। अब माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इन वाहनों के निर्माताओं पर बैटरियों की गुणवत्ता दुरुस्त करने के लिए दबाव डाल सकती है। जांच समिति ने देश में लगभग सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया में आग की घटनाओं में बैटरी सेल या डिजाइन में खराबी का पता लगाया है। समिति का गठन पिछले महीने ओकिनावा ऑटोटेक, बूम मोटर, प्योर ईवी, जितेंद्र ईवी और ओला इलेक्ट्रिक से संबंधित ई-स्कूटर में ईवी आग और बैटरी में विस्फोट की घटनाओं को देखते हुए किया गया था। सूत्रों के अनुसार ई वाहन क्षेत्र के विशेषज्ञ अब अपने वाहनों में संबंधित बैटरी मुद्दों को हल करने के लिए ईवी निर्माताओं से संपर्क कर उनकी समस्याएं हल करने के सुझाव देंगे।
07 May 2022 04:39AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अगले साल तक यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूके, कनाडा और गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के साथ भी भारत एफटीए पर बातचीत कर रहा है। एफटीए भारत में विकास को बढ़ावा देगा और साथ ही अधिक रोज़गार पैदा करेगा।
07 May 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तीन आईएएस अधिकारियों के अवमानना के आरोप में एक महीने जेल और 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जस्टिस बी देवानंद ने राज्य के विशेष मुख्य सचिव (कृषि) पूनम मालाकोंडैया, पूर्व विशेष कृषि आयुक्त एच अरुण कुमार और कुर्नुल के पूर्व जिला कलेक्टर जी वीरापांडियन को कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने और तय समय में आदेश का पालन न करने के आरोप में यह सजा सुनाई.
07 May 2022 01:19AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







