सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (MSMEs) भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि भारत में कोयले की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई समस्या आती है तो सरकार इससे निपटने के लिए तैयार है। विशेष रूप से, भारत में स्पष्ट बिजली संकट के बीच कोयले की ढुलाई के लिए पिछले सप्ताह सैकड़ों यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था।
06 May 2022 06:28AM,by: Babuaa Desk
कांकेर जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें मिली हैं। लॉज के कमरे में पति-पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। 2 बच्चों की लाश पलंग पर पड़ी थी। इस मामले का पता तब चल पाया जब काफी देर तक परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। इसके बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी, तब सभी के लाश कमरे के अंदर मिले हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अपडेट: परिवार ने की सामूहिक खुदकुशी
06 May 2022 06:28AM,by: Imran Khan
ईडी की टीम ने देश भर में 18 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें झारखंड में सबसे ज्यादा जगहों पर छापे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि ईडी को काफी समय से अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद ईडी ने इस मामले में गोपनीय जानकारी इकट्ठा की और एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की।
06 May 2022 06:03AM,by: Naveen kumar sahu
गौरीकुंड से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम की तरफ बढ़े। 21 किमी की दूरी लोगों ने पैदल, घोड़े या पिट्ठू के जरिए पूरी की। सुबह 6 बजे शुरू हुई यात्रा शाम 4 बजे केदारनाथ धाम पर पूरी हुई। क्षमता से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके चलते होटलों में कमरों का किराया 10-12 हजार रुपए तक पहुंच गया। श्रद्धालुओं को केदारनाथ जाने की अनुमति मिली
06 May 2022 01:48AM,by: Imran Khan
चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अंतरिक्षयान भेजने के बाद इसरो अब शुक्र ग्रह के लिए दिसंबर 2024 में मिशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया कि शुक्र मिशन की परिकल्पना करने के साथ-साथ परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। यह यान शुक्र की सतह के नीचे की जानकारी जुटाएगा।
06 May 2022 01:47AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






