भारतीय वायुसेना ने कल पूर्वी समुद्र तट पर सुखोई 30 एमकेआई एयरक्राफ्ट से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि मिसाइल ने एक निष्क्रिय भारतीय नौसेना जहाज़ के अपने लक्ष्य पर सीधा निशाना लगाया है। वहीं, भारतीय वायुसेना ने बताया कि यह मिशन
20 Apr 2022 07:03AM,by: Naveen kumar sahu
जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सुरक्षा की स्थिति पहले की तुलना में कहीं बेहतर है। उन्होंने आगे कहा, " इसमें कोई शक नहीं है कि आतंकी तत्व अपनी हरकतें कर रहे हैं लेकिन ऐसे हमलों में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें कम समय में ढेर कर दिया जा रहा है।" जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पहले से बेहतर: डीजीपी
20 Apr 2022 06:31AM,by: Naveen kumar sahu
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले कहा है कि इसमें शामिल होने के लिए बाहरी राज्यों से आने वालों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने यात्रा में गैर-हिंदुओ के प्रवेश पर प्रतिबंध से संबंधित सवाल पर कहा, "हम कोशिश करेंगे कि ऐसा कोई व्यक्ति उत्तराखंड न आए जिसकी वजह से स्थिति खराब हो।"
20 Apr 2022 04:31AM,by: Naveen kumar sahu
अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि बिहार सरकार ने एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से पीड़ित बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए हर पंचायत के साथ एक ऑटो-रिक्शा को जोड़ने की व्यवस्था की है। 12 जिलों में व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य) के अनुसार, मरीजों को ले जाने के लिए प्रत्येक पीएचसी में एक एम्बुलेंस भी लगाई गई है।
20 Apr 2022 04:30AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस ने राजकोट नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर पिछले सप्ताह आप में शामिल हुए कांग्रेस के दो पार्षदों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस की राजकोट शहर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि वशराम सगथिया और कोमल भराई को कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुना गया था और इसलिए, उन्हें किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के लिए अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।
20 Apr 2022 04:30AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




