भारत मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसका प्रोफाइल फोटो भी रिक्त नजर आ रहा है। हैकर्स ने इसे हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी है। इसमें एक पिन किया गया संदेश दिखाई दे रहा है जो एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक
09 Apr 2022 03:33PM,by: Naveen kumar sahu
आरबीआई के मुताबिक, 1 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $11.173 अरब घटकर $606.475 अरब रह गया, जो अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। इस गिरावट की मुख्य वजह फॉरेन करेंसी असेट्स का $10.727 अरब घटकर $539.727 अरब रहना है। गौरतलब है, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे हफ्ते गिरावट आई है।
09 Apr 2022 02:30PM,by: Naveen kumar sahu
करौली हिंसा पर भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीण ने दावा कि शहर में बने डर के माहौल के कारण 195 हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं, जिसकी सूची प्रशासन को सौंपी है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने कई शहरों में धारा 144 लगा दी है। आखिर कांग्रेस को रामनवमी और हनुमान जयंती से इतनी घृणा क्यों है? श्रद्धालु यह पर्व कैसे मना सकेंगे?
09 Apr 2022 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने कोविड-19 के बूस्टर डोज की कीमत घटाने का एलान किया है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। एसआईआई ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये तय की थी, वहीं भारत बायोटे की वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये थी। बूस्टर डोज: जाने अब कितने में मिलेगी कोरोना वैक्सीन
09 Apr 2022 12:00PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


