हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती (डॉ. पूजा शकुन पांडेय) व राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय को अंजान फोन नंबरों से धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। डॉ. भारती महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। पांडेय दंपती ने मामले में थाना गांधीपार्क में पहुंचकर तहरीर दी है।
10 Apr 2022 12:37AM,by: Imran Khan
करनाल- बिजली निगम ने दो माह पहले मरम्मत कार्य शुरू करते हुए दावा किया था कि इस बार गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। शहर के अलावा गांवों में भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी लेकिन अब गर्मी की शुरुआत में ही दावे हवा हवाई होते नजर आ रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे बत्ती गुल होने का सिलसिला भी तेजी पकड़ रहा है। ऐसे में तेज गर्मी में बिजली न होने पर लोगों को न दिन में चैन मिल पा रहा है और न रात में। पारा फुल और बत्ती हो रही गुल
10 Apr 2022 12:37AM,by: Imran Khan
मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल रीस्टोर कर लिया गया है। इसे करीब 2 घंटे से अधिक समय के लिए हैकर्स ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने इसे हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी थी। इसमें एक पिन किया गया संदेश दिखाई दे रहा था जो किसी एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा था। शुरुआत में इसका प्रोफाइल फोटो बदल दिया गया था, लेकिन फिर खाली नजर आने लगा था। मौसम विभाग को वापस इसे हासिल करने के लिए करीब दो घंटे का समय लगा।
10 Apr 2022 12:36AM,by: Imran Khan
बहुत से किसान आजकल परंपरागत खेती से अलग हटकर औषधीय पौधे की खेती कर रहे हैं. अगर आप भी औषधीय पौधे की खेती कर कम पूंजी से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आपको तुलसी की खेती करने पर ध्यान देना चाहिए. तुलसी की खेती शुरु करने के लिए आपको बहुत अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है.
10 Apr 2022 12:36AM,by: Imran Khan
महासमुंद। गर्मी का पारा चढ़ते ही महासमुंद जिले के ग्रामीण इलाको मे ग्रामीणों को पीने के पानी एवं निस्तारी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है । जिसकी शिकायत ग्रामीण लगातार प्रशासनिक अधिकारियो से करते आ रहे है ,पर ग्रामीणो को पानी की समस्या से निजात नही मिल पा रही है ग्रामीण पानी की किल्लत से परेशान है । जहाँ ग्रामीण दर्जनों की संख्या मे कलेक्ट्रेट पहुंचकर पानी की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगा रहे है, वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के आला अधिकारी रटारटाया राग अलाप रहे है । महासमुंद जिले की आबादी 2011 के अनुसार 10 लाख 32 हजार है । जिले मे 551 ग्राम पंचायत एवं 1118 ग्राम है । जिले के ग्रामीण क्षेत्र मे 236015 घरेलू कनेक्शन दिये गये है । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 12147 हैण्ड पंप कनेक्शन लगाये गये है ,जिनमे से भू जल स्तर नीचे गिरने के कारण 182 हैण्ड पंप बंद हो चुके है । जिले मे 1598 बोर है जिनमे से 62 बोर बंद हो चुके है । भू जल स्तर गिरने के कारण जिले के महासमुंद ब्लाक के 11 गांवो मे जल संकट है । इन दिनों भीषण जल संकट हैं । ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं .
10 Apr 2022 12:36AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









