पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल ठाकुर के पदस्थापना के बाद से कोरिया पुलिस लगातार एक्शन मोड़ में है। एसपी कोरिया द्वारा प्रत्येक मामले में गंभीरतापूर्वक शत प्रतिशत कार्यवाही की जा रही है। वही थाना बैकुंठपुर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक कोरिया मधुलिका सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने टीम गठित कर कार्यवाही की। प्रार्थी शिशीर पाल निवासी चेर द्वारा दिनांक 26.02.2022 को थाना बैकुण्ठपुर मे प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि झुमका नदी मे खेत की सिंचाई हेतु लगाया गया वाटर पम्प लगभग 15000 रूपये का स्टाटर एव तार सहित चोरी कर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बैकुण्ठपुर में अपराध कमांक 73/2022 धारा 454, 379, 380 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पूर्व में चोरी के प्रकरण मे चालान हुए सुरेन्द्र कुमार उर्फ बेदल बसोर एवं गुलाब चन्द बसोर तथा शिवचन्द बसोर से पूछताछ करने पर उक्त घटना का जुर्म स्वीकार कर बताये कि दिनांक 26.02.2022 को झुमका नदी से मोटर पम्प एवं वही पास बने कच्चे झोपडेनुमा मकान से स्टाटर एवं तार चोरी किये जो मोटर पम्प को बेदल बसोर, शिवचन्द स्टाटर तथा गुलाब चन्द चोरी किया तार बरामद कराया हिकमत अमली से पूछताछ पर इस घटना के अतिरिक्त 05 सम्बरसिबल पम्प एक टूल्लू पम्प तथा 08 बण्डल कटीला तार की चोरी करना एवं चोरी करने के पश्चात ग्राहक को बेचना स्वीकार किये उक्त चोरो द्वारा समर्सियल पम्प मे से एक पम्प राजेश यादव को मंडलपारा मे तथा एक पम्प को प्रमोद उर्फ बबलू हरिजन, एक पम्प परमधारी हरिजन, एक पम्प ओंम शंकर उर्फ पिंटू, एक पम्प राजेश हरिजन, तथा टूल्लू पम्प राजकुमार हरिजन तथा कटीला तार 08 बण्डल को दयानंद हरिजन सभी निवासी ग्राम बस्ती को देना बताया समर्सियल पम्प एवं टूल्लू पम्प 4-4 हजार रूपये में ब्रिकी करना तथा कटीला तार को 2000 रूपये में ब्रिकी करना बताये। चोरो की निशांदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले उपरोक्त आरोपियो से उक्त चोरी का माल जुमला 05 नग समर्सियल पम्प एक नग टूल्लू पम्प तथा कटीला तार कुल किमती लगभग 2,50,000 रूपये का सम्पति बरामद कर कुल 10 नफर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई जिसमे पृथक पृथक ईस्तगासा तैयार कर सभी आरोपीयो को पृथक- पृथक गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। लगातार परिश्रम कर इस चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में थाना बैकुण्ठपुर पुलिस को कामयाबी प्राप्त हुई है।
01 Mar 2022 03:31PM,by: Naveen kumar sahu
कर्नाटक के सीएम बसवराज एस बोम्मई ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ बहने वाले पानी का इस्तेमाल पूरे राज्य में बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को कर्नाटक के कित्तूर से बेलगावी तक लागू किया जाएगा, जो महाराष्ट्र की सीमा तक पहुंचता है। बोम्मई ने ट्वीट किया, "सभी राजमार्गों पर जल शक्ति परियोजना को लागू करने से मजबूत विकास देखा जाएगा।"
01 Mar 2022 02:54PM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल इंडिया इको-सिस्टम के हिस्से के रूप में इलेक्ट्रॉनिक बिल (ई-बिल) प्रोसेसिंग सिस्टम लॉन्च करने वाली हैं। वित्त मंत्री ने 1 फरवरी को संसद में पेश केंद्रीय बजट 2022-23 में इस प्रमुख ई-गवर्नेंस पहल की घोषणा की थी।
01 Mar 2022 02:45PM,by: Babuaa Desk
भारत में, आईपीसीसी ने मलेरिया के स्थानिक वितरण में बदलाव का अनुमान लगाया है, दक्षिणी और पूर्वी राज्यों के अलावा, हिमालयी क्षेत्र में संभावित प्रकोप की चेतावनी दी है। आईपीसीसी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, मलेरिया के संचरण के लिए उपयुक्त महीनों की संख्या बढ़ेगी।
01 Mar 2022 02:43PM,by: Babuaa Desk
एनडीआरएफ ने सोमवार को छह और शव बरामद किए जिससे झारखंड में नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने कहा, "पहला शव शनिवार को, सात रविवार को और छह सोमवार को बरामद किया गया।" 24 फरवरी को जामताड़ा जिले में दामोदर नदी में एक नाव पलट गई थी, जिसके बाद कई लोग लापता हो गए थे.
01 Mar 2022 01:50PM,by: Babuaa Desk
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ जहां पीएम नरेंद्र मोदी यूक्रेन से फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए "मिशन गंगा" चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान "मिशन डंगा" (दंगे) चलाए। सीएम के रूप में चौहान ने कहा, "वह अखिलेश नहीं बल्कि दंगेश हैं। उनकी सरकार में 700 से ज्यादा दंगे हुए।" वे 'दंगेश' हैं, अखिलेश नहीं: शिवराज सिंह चौहान
01 Mar 2022 01:09PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



