भारत-यूएई वर्चुअल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के दौरान भारतीयों का ध्यान रखने के लिए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा, "आपने जिस तरह यूएई के भारतीय समुदाय का ध्यान रखा है उसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।" सम्मेलन में दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए।
19 Feb 2022 07:57AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'आप' पर लगे आरोपों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पत्र के जवाब में कहा है, ''एक राजनीतिक पार्टी का देश विरोधी, अलगाववादी और प्रतिबंधित संस्था से संपर्क रखना देश की अखंडता के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है।" उन्होंने कहा, "भारत सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है।" देश की अखंडता के दृष्टिकोण से 'आप' पर लगे आरोप गंभीर: शाह
19 Feb 2022 06:28AM,by: Naveen kumar sahu
भारत ने यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा है कि 'शांतिपूर्ण और रचनात्मक कूटनीति' वक्त की दरकार है। भारत स्थित रूसी दूतावास ने इसको लेकर ट्वीट किया, "हम भारत के संतुलित, सैद्धांतिक और स्वतंत्र रुख का स्वागत करते हैं।" भारत ने कहा है कि तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए।
19 Feb 2022 06:28AM,by: Naveen kumar sahu
आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप में एनआईए ने शुक्रवार को अपने पूर्व पुलिस अधीक्षक और आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार किया। एनआईए के मुताबिक, शिमला में तैनात आईपीएस अधिकारी नेगी की भूमिका की जांच की गई और पाया गया कि दस्तावेज़ नेगी द्वारा लश्कर के सदस्य को लीक किए गए थे।
19 Feb 2022 05:22AM,by: Naveen kumar sahu
विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार से जर्मनी और फ्रांस की छह दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसके दौरान वह द्विपक्षीय वार्ता के अलावा हिंद-प्रशांत पर एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन और एक मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। दो देशों की यात्रा पर एक घोषणा करते हुए, विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को कहा कि जयशंकर जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSC) में भाग लेंगे।
19 Feb 2022 03:50AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

