दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल्द ही कोविड -19 पर प्रतिबन्ध हटाने का विचार किया,क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में पॉसिटिविटी दर कम हो गई है। उन्होंने कहा,"जल्द ही हम (कोविड) प्रतिबंधों को दूर करने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे ... उस दिशा में सभी प्रयास करेंगे"।
25 Jan 2022 10:09AM, by: Tulsi Dewangan
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक पीएचडी छात्रा के साथ परिसर में छेड़छाड़ करने के आरोप में अक्षय दोलाई नाम के 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जो भीकाजी कामा प्लेस में एक मोबाइल मरम्मत की दुकान चलाता है और अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मुनिरका में रहता है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त आरोपी नशे में था।
25 Jan 2022 10:09AM,by: Tulsi Dewangan
पाकिस्तान ने कराची की लांधी जेल में बंदी बनाए गए 20 भारतीय मछुआरों को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते स्वदेश भेजा। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुणपाल सिंह ने कहा, "वे नेविगेशन की कमी के कारण गलती से 2017 में पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गए।"
स्वदेश भेजे गए सभी मछुआरे गुजरात के हैं। उन्हें तब गिरफ्तार किया गया था जब वे अरब सागर में मछली पकड़ने के दौरान अनजाने में पाकिस्तान चले गए थे।
25 Jan 2022 10:09AM, by: Tulsi Dewangan
प्रवर्तन निदेशालय ने केरल स्थित एक बैंक के साथ धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में दिल्ली स्थित एटलस ज्वैलरी इंडिया लिमिटेड पर छापा मारने के बाद 26.59 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
ईडी के कहे अनुसार; धोखा देने के इरादे से, उन्होंने बैंक को जाली दस्तावेज पेश किए और 2013 और 2018 के बीच 242.4 करोड़ रुपये का ऋण लिया और पैसे नहीं चुकाए।
25 Jan 2022 09:08AM, by: Tulsi Dewangan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में ध्वजारोहण करने वाले हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए वे एक दिन पहले ही जगदलपुर रवाना हो गए। रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि वे दो दिवसीय दौरे पर बस्तर जा रहे हैं। कल जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे और उसके पहले आज दंतेवाड़ा के छिंदनार पुल का लोकार्पण करेंगे। उनहोंने बताया कि वे बहुत सारे विकास कार्यों का शिलान्यास भी करने जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि को लेकर बीजेपी के सवालों पर सीएम ने कहा कि बीजेपी वालों को पहले अपने प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए वे एक साथ राशि क्यों नहीं देते। पहले खुद करें फिर दूसरों को उपदेश दें। सीएम ने पूर्व सीएम डा. रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यहां की जनता से जो वादा हमने किया था, वो हम यहां पूरा कर रहे हैं। उत्तराखंड की समस्याओं को देखते हुए वहां पर घोषणा की गई है। वहां 2500 क्विंटल में धान खरीदने की बात हमने नहीं की। वहां की भौगोलिक, सामाजिक समस्याओं को देखते हुए घोषणाएं की गईं है। श्री बघेल ने कहा कि उत्तराखंड में रमन सिंह मुख्यमंत्री चयन करके गए थे, उनहोंने जिनका नाम लिया वही मुख्यमंत्री बनाए गए थे लेकिन वे 4 महीने भी नहीं टिक पाए, उन्हे इस्तीफा देना पड़ गया। बीजेपी के सांसद संतोष पाण्डेय और अभिषेक सिंह को फरार घोषित किए जाने पर सीएम ने कहा कि वे जाएं और कोर्ट में पेश हो जाएं। क्या यह पहली बार हो रहा है? पिछले 15 साल में जब रमन सिंह की सरकार थी, क्या उस समय पुलिस फरारी में चालान पेश नहीं करती थी? "पहले वे खुद अमल करें, फिर उपदेश दें ": भूपेश बघेल
25 Jan 2022 08:42AM,by: Imran Khan
सराहणीय सेवा के लिए बिलासपुर आईजी IPS रतनलाल डांगी , कमांडेंट विवेक शुक्ला , प्लाटून कमांडर रामाधार मार्कण्डेय , प्लाटून कमांडर रामबदन यादव , सहायक प्लाटून कमांडर उजियाला प्रसाद सिन्हा , हेड कांस्टेबल राजकुमार द्विवेदी , हेड कांस्टेबल कान्हू राठिया , हेड कांस्टेबल सुक्लधर नाग , सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार और इंस्पेक्टर सुशेन कुमार पाल के नाम शामिल हैं ।
25 Jan 2022 07:44AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





