लखीमपुर खीरी हिंसा पर संसद में व्यवधान जारी रहा, जिसमें आठ लोग मारे गए थे, क्योंकि विपक्षी दलों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'तेनी' को हटाने की मांग की थी। 3 अक्टूबर को हुई घटना के बाद से विपक्षी दल मिश्रा को निशाना बना रहे हैं, लेकिन हिंसा की जांच कर रहे एक विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा इसे "एक पूर्व नियोजित साजिश" करार दिए जाने के बाद उनकी मांग तेज हो गई।
16 Dec 2021 08:27AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने विजय दिवस की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन किया। मोदी ने ट्वीट किया, "50वें विजय दिवस पर मैं मुक्तिजोद्धों, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरता और बलिदान को याद करता हूं। हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया। इस दिन ढाका में राष्ट्रपति जी का होना हर भारतीय के लिए खास महत्व रखता है।" विजय दिवस की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को मोदी-शाह का नमन
16 Dec 2021 07:58AM,by: Imran Khan
आज से बैंक की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो चुकी है। इसके चलते देशभर के बैंकों का काम-काज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बैंकों की हड़ताल से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि सरकार के प्राइवेटाइजेशन को लेकर चल रही तैयारियों का विरोध करने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने हड़ताल करने का एलान किया है।
16 Dec 2021 07:20AM,by: Naveen kumar sahu
देश की राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज इस वायरस की चार लोगों में पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 10 पर पहुंच गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी। उन्होंने बताया कि एक संक्रमित ठीक होकर घर जा चुका है। जबकि 9 का अभी भी लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में इलाज चल रहा है। किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। वहीं पूरे देश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या 77 पर पहुंच गई है।
16 Dec 2021 07:12AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





