टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

दिल्ली की एक अदालत ने पश्चिम बंगाल में एक कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने से कथित रूप से इनकार करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक शिकायत पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा को शनिवार को तलब किया। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने उन्हें 30 सितंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।
ईडी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रूजिरा ने बार-बार समन जारी करने के बावजूद यहां एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया। दंपति ने धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए ईडी द्वारा उन्हें जारी समन को रद्द करने की मांग करते हुए शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और कहा कि वे कोलकाता के निवासी हैं और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में जांच में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

19 Sep 2021 09:28AM,
by: Babuaa Desk