आईएमडी भोपाल कार्यालय ने प्रदेश के छह जिलों राजगढ़, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, गुना एवं अशोकनगर में आगामी 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि इन छह जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा, प्रदेश के 17 जिलों श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, नीमच, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, धार, देवास, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, निवाडी और सागर में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान इन 17 जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश का अनुमान है.साहा ने बताया कि ये दोनों अलर्ट गुरूवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक प्रभावी रहेंगे.
06 Aug 2021 03:27AM,by: Vikash Kumar
असम और मिजोरम सीमा विवाद को लेकर राहत की खबर आ रही है। दरअसल दोनों राज्यों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि हम अंतर-राज्यीय सीमा के आसपास व्याप्त तनाव को दूर करने और चर्चा के माध्यम से विवादों के स्थायी समाधान खोजने के लिए तैयार है। बयान में कहा गया है कि दोनों राज्य गृहमंत्रालय और उनके मुख्यमंत्रियों द्वारा की गई पहल को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हैं।
06 Aug 2021 02:59AM,by: Vikash Kumar
जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन सबकी निगाहें भारतीय महिला हॉकी टीम पर हैं, जो कि ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए ब्रिटेन के खिलाफ मैदान पर उतर चुकी है। हाफ टाइम के बाद ब्रिटेन ने 3-3 की बराबरी कर ली है। हॉकी के अलावा कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पूनिया भी ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज करेंगे। वहीं, एथलेटिक्स और गोल्फ में भी भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगा।
06 Aug 2021 02:48AM,by: Vikash Kumar
अमेजन-फ्यूचर-रिलायंस मामले में सर्वोच्च न्यायालय शुक्रवार को निर्णय सुना सकता है। इस फैसले से तय होगा कि सिंगापुर स्थित मध्यस्थता पंचाट का फैसला वैध है? क्या इसे भारत में लागू किया जा सकता है? सिंगापुर की मध्यस्थता कोर्ट ने फ्यूचर रिटेल लि. के रिलायंस रिटेल में विलय पर रोक लगा रखी है।
06 Aug 2021 02:46AM,by: Vikash Kumar
सरकार ने रेट्रो कर यानी पिछली तिथि से लागू कर कानून को लेकर कंपनियों में भय को खत्म करने के लिए गुरूवार को लोकसभा में एक विधेयक पेश किया. इसके तहत केयर्न एनर्जी और वोडाफोन जैसी कंपनियों से पूर्व की तिथि से कर की मांग को वापस लिया जाएगा. सरकार ने यह भी कहा कि वह इस तरह के कर के जरिए वसूले गए धन को वापस कर देगी.
06 Aug 2021 02:31AM,by: Vikash Kumar
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदले माहौल में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल अपने लिए बड़ा मौका देख रही है. किसानों को साधने के लिए पार्टी ने ऐलान किया है कि दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे पश्चिमी यूपी के किसानों से चर्चा कर घोषणापत्र तैयार करेगी
06 Aug 2021 02:22AM,by: Vikash Kumar
पाकिस्तान में स्थित एक मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद भारत के विरोध के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिये हैं। गुरुवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा की और मंदिर को फिर से बनवाने का भरोसा दिया। इतना ही नहीं पाकिस्तानी पीएम ने यह भी कहा है कि इस हमले में शामिल बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। पाकिस्तानी पीएम ने एक ट्वीट कर अपनी बात रखी है। इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि 'भुंग स्थित गणेश मंदिर में हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पहले ही पंजाब के आईजी को कहा है कि इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और अगर पुलिस ने किसी भी तरह की लापरवाही की है तो उनपर भी एक्शन लिया जाए। सरकार इस मंदिर को दोबारा बनवाएगी।'
05 Aug 2021 06:40PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



