मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटने के बाद बी एस येदियुरप्पा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने बी एस येदियुरप्पा को नोटिस जारी किया है। हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े इस मामले में राज्य के पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा, उनके बेटे बी वाई विजयेंद्र और अन्य लोगों को यह नोटिस जारी हुआ है। इन सभी को 17 अगस्त को सुबह 10.30 बजे अदालत में हाजिर होने का निर्देश भी दिया गया है। यहां बता दें कि बी वाई विजयेंद्र अभी राज्य बीजेपी के उपाध्यक्ष भी हैं।
05 Aug 2021 02:02PM,by: Vikash Kumar
चीन में अब डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं। चीन के आधे हिस्सों में 500 से अधिक डेल्टा वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित 144 क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन और टैक्सी सेवाओं में कटौती की गई है। वहीं, बीजिंग में ट्रेन सेवा के साथ-साथ मेट्रो पर अंकुश लगाया गया है।
05 Aug 2021 02:02PM,by: Vikash Kumar
भारत ने दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में कोविड के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद विश्व स्तर पर दूसरे सबसे अधिक मामले दर्ज किए।
दक्षिण-पूर्व एशिया ने पिछले सप्ताह (841,000 से अधिक मामलों) की तुलना में नए मामलों में 9% की वृद्धि दर्ज की। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोविड -19 पर साप्ताहिक महामारी विज्ञान के अपडेट से पता चलता है कि भारत से सबसे अधिक नए मामले 283,923 नए मामले सामने आए हैं, जो प्रति 100,000 व्यक्तियों पर 20.6 नए मामलों में तब्दील हो गए हैं।
05 Aug 2021 01:30PM, by: Babuaa Desk
पाकिस्तान में एक बार फिर से मंदिर को निशाना बनाया गया। ताजा मामला पंजाब प्रांत के भोंग शरीफ गांव का है। जहां सिद्धिविनायक मंदिर के अंदर बुधवार शाम जमकर तोड़-फोड़ की गई और जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। बच्चे, बूढ़ें और जवान कोई हाथों में पत्थर उठाए तो कोई लकड़ी का डंडा जिसको जो हाथ लग रहा है उसको लेकर मंदिर के ऊपर अपनी भड़ास निकालता नजर आ रहा है। मंदिर में तोड़ फोड़ के दौरान नारा ए तकबीर और अल्लाह हू अकबर जैसे नारे भी लगाए जा रहे थे। सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर के अंदर दाखिल होते और मंदिर को नुकसान पहुंचाने के साथ ही मूर्तियों को अपना निशाना बनाते हैं। हालात इतने बेकाबू थे कि पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही और आखिरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स को बुलाना पड़ा।
05 Aug 2021 01:30PM,by: Vikash Kumar
रायपुर,5 अगस्त 2021।आज रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष अमित शर्मा के निर्देशानुसार जिला महासचिव हरिओम तिवारी और जिला महासचिव निखिल वंजारी के नेतृत्व में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय प्रबंधन को छात्रहित के मांगों को ले कर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगें कुछ इस प्रकार की थीं -
05 Aug 2021 01:30PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यकाल को 1वर्ष पूर्ण होने पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक ने विगत एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां और कार्यों के बारे में श्रीमति नायक ने प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद आयोग में काम करने का अवसर अगस्त माह के शुरूआत में मिला। पूरे एक साल के कार्यकाल में 3 बार के लॉकडाउन में कुल साढ़े पांच माह का लॉकडाउन रहा। कोरोना संक्रमण के दिशा-निर्देशों के तहत इस अवधि में जन-सुनवाई नहीं हो सकी। इस प्रकार कुल साढ़े पांच माह की अवधि ऐसी थी जिसमें पीड़ितों से मिला तो जाता था, लेकिन जन सुनवाई करने के लिए राज्य और केन्द्र शासन की तरफ से प्रतिबंध था। इस तरह आयोग को अपने एक साल के कार्यकाल में महज साढ़े छः माह ही अधिकारिक कार्य करने का अवसर मिला। लॉकडाउन के दौरान पीड़ित महिलाओं के लिये टेलीफोनिक माध्यम से उनके मामलों में राहत पहुंचाई गई और अखबारों, समाचारों के माध्यम से स्वतः संज्ञान लेकर भी कई मामलों में कार्यवाही किया गया।
05 Aug 2021 12:41PM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि "मैं हरियाणा सरकार की तरफ से भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रूपये की इनाम राशि के साथ-साथ खेल विभाग में नौकरी और कंसेशनल रेट पर HSVP के प्लॉट देने की घोषणा करता हूँ।" बता दें कि जीत के बाद टीम को पूरे देश भर से बधाई मिल रहे है।
05 Aug 2021 12:36PM,by: Anurag patel
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'हम सबके नेता, बस्तर टाईगर शहीद महेंद्र कर्मा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। वे न केवल सिर्फ राजनेता थे बल्कि संवेदनशील, जागरूक और बेहद भावुक इंसान भी थे। वे आदिवासियों के हक की हर लड़ाई में बस्तर टाईगर के रूप में दमदारी से खड़े रहे।' उन्होंने आगे कहा कि 'उनके जैसा निःस्वार्थ व्यक्ति और पारदर्शी मित्र मुझे मिला यह मेरा सौभाग्य था। स्वर्गीय कर्मा ने जीवन के अंतिम क्षण तक आदिवासियों के लिए संघर्ष किया तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां संभाली और प्रदेश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया।'
05 Aug 2021 12:36PM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






