टोक्यो ओलंपिक : भारतीय हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों प्लेयर्स को मिलेंगे ढाई-ढाई करोड़ रुपए

feature-top

टोक्यो ओलंपिक में अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि "मैं हरियाणा सरकार की तरफ से भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रूपये की इनाम राशि के साथ-साथ खेल विभाग में नौकरी और कंसेशनल रेट पर HSVP के प्लॉट देने की घोषणा करता हूँ।" बता दें कि जीत के बाद टीम को पूरे देश भर से बधाई मिल रहे है।


feature-top
feature-top