मिजोरम के साथ हाल ही में अंतर-राज्यीय सीमा संघर्ष में छह पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत के विरोध में बुलाए गए 12 घंटे के बंद के कारण असम की बराक घाटी के तीन जिलों में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा।
मिजोरम-असम अंतरराज्यीय सीमा पर सोमवार को खूनी संघर्ष में सात लोगों की मौत हो गई और एक एसपी समेत 50 अन्य घायल हो गए।
28 Jul 2021 02:13PM, by: Babuaa Desk
ममता बनर्जी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी पार्टियों से एकजुटता दिखाने की अपील की है।ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी पार्टियों से अपील की है कि भाजपा से लड़ने के लिए सभी का एक-साथ आना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि 'कुछ राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं...हम समय-समय पर राजनीतिक दलों से मिलते रहेंगे। एक ऐसा प्लेटफॉर्म जरूर होना चाहिए जहां हम एक साथ काम कर सकें। संसद सत्र के बाद हम सब एक साथ बैठ कर जरूर इसपर फैसला करेंगे।'
28 Jul 2021 02:13PM,by: Vikash Kumar
मोदी कैबिनेट ने बैंक बंद होने की स्थिति में खाताधारकों को 90 दिन के अंदर 5 लाख रुपये तक की अपनी राशि हासिल करने की सुरक्षा देने को लेकर डीआईसीजीसी कानून में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी.
28 Jul 2021 02:13PM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के फलोअप गार्ड के साथ हुए विवाद मामले में लुंड्रा जनपद उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंह को जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि न्याय दिवस के दिन मुझे न्याय मिला है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के परिवार से सचिन सिंह देव हैं।सचिन सिंहदेव ने कहा कि यह सोची समझी साजिश थी,जिसमें मुझे फंसाया गया। बता दें कि रामानुजगंज के विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह के काफिले पर 24 जुलाई को हमला हुआथा। पुलिस ने मामले में लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सचिन उर्फ वीरभद्र सिंह देव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
28 Jul 2021 02:05PM,by: Imran Khan
संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में आज पहली बार विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही पूरा प्रश्नकाल चलाया गया और मंत्रियों ने अनेक सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए. इससे पहले पिछले सप्ताह में और इस सप्ताह के शुरुआती दो दिन में विपक्ष के हंगामे के बीच पूरा प्रश्नकाल बाधित रहा था. मानसून सत्र : लोकसभा में हंगामे के बीच चला प्रश्नकाल
28 Jul 2021 02:00PM,by: Vikash Kumar
रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र के तीसरे दिन आज जबरदस्त हंगामा हुआ। प्रश्नकाल की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने आसंदी से कल सदन की कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने को लेकर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने सदन की कार्यवाही का प्रसारण सोशल मीडिया पर वायरल किये जाने पर नाराजगी जताते हुआ इसकी पुनरावृति ना करने की बात कही। उन्होंने इसे विशेषाधिकार हनन भी माना। सिंहदेव प्रकरण में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी
28 Jul 2021 02:00PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने शास्त्री चौक रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओ से संबंधित प्रकरणों पर आज जन सुनवाई आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने नव नियुक्त सदस्यगण श्रीमती नीता विश्कर्मा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, सुश्री शशिकांता राठौर के साथ की। आज की सुनवाई में एक प्रकरण में अनावेदक अधिवक्ता के द्वारा बिना पढ़े लिखे आयोग के समक्ष आदेश पत्रक हस्ताक्षर करना और आवेदिका के ऊपर छेड़छाड़ बुरी नियत रखता है, अनावेदक व्यवसायिक कदाचरण का दोषी प्रतीत होता है। इसकी सुनवाई के बाद अध्यक्ष ने अनावेदक अधिवक्ता का लायसेंस निलंबित किये जाने की अनुशंसा उच्च न्यायालय बिलासपुर अधिवक्ता संघ और रायपुर अधिवक्ता संघ में आदेश पत्रक की प्रमाणित प्रतिलिपि एवं सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ एक पत्र लिखने के निर्देश दिए। जिससे अनावेदक इस तरह से किसी महिला को प्रताड़ित न कर सकें और अपने पेशे का दुरुपयोग कर बेईमानी ना कर सके, इस संबंध में आवेदिका को स्वतंत्रता दी गयी है कि वह थाने में मामला भी दर्ज करा सकती है।
28 Jul 2021 01:54PM,by: Vikash Kumar
रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने जरूर आ रही है। बीती रात ही मेकर्स ने सीरियल में सुनीता राय की एंट्री करवाई है। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही इस शो में अपूर्व अग्निहोत्री की वापसी भी करवाने वाले हैं। साथ ही ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि अपूर्व का किरदार डॉक्टर अद्वैत जल्द ही अनुपमा को प्रपोज भी करेगा। इन दावों पर अब प्रोडक्शन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अपूर्व अग्निहोत्री को मेकर्स ने कैमियो के लिए ही अप्रोच किया था और कुछ हफ्ते पहले ही शो से उनकी विदाई हुई है।
28 Jul 2021 01:28PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




