मध्यप्रदेश। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने विदिशा हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "बेहद दुखद। मृतकों के परिवारजनों को शोक संवेदनाएँ।" उन्होंने कांग्रेस साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में हर संभव मदद करें। बता दें कि बीते गुरुवार रात लाल पठार में एक कुएं में एक बच्चा गिर गया। जब लोग उसे बचाने पहुंचे तो पूरा कुआं ही धंस गया। कुएं के आसपास भारी भीड़ होने के कारण लगभग 40 लोग उसमें गिर गए थे। बता दें कि राज्य सरकार ने इस घटना में घायल होने वाले लोगों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद व इलाज मुफ्त करने के साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
16 Jul 2021 12:39PM,by: Anurag patel
रायपुर नगर निगम की ओर से खुले में कचरा फेंकने पर प्रतिबंध लगाया गया है. लेकिन दुकानदारों से लेकर वहां के रहवासी इसका पालन नहीं कर रहे हैं. स्थिति यह है कि वेस्ट को सड़क किनारे फेंक दिया जा रहा है. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाखेनगर : प्रतिबंध के बावजूद लोग सड़क किनारे फेंक रहे हैं कूड़ा
16 Jul 2021 12:38PM,by: Vikash Kumar
धमतरी। प्रदेश युवा कांग्रेस के जिला कार्यकराणी में मगरलोड क्षेत्र के सर्वेश बाफना को महासचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय महासचिव संतोष कोलकुंडा जी, राष्ट्रीय सचिव सुश्री एकता ठाकुर जी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी कोको जी की सहमति से जिला कार्यकरिणी की नई संशोधित सूची जारी की गई है। बता दें सर्वेश बाफना वर्तमान में जनपद पंचायत मगरलोड के सभापति है।
16 Jul 2021 12:38PM,by: Anurag patel
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर गए थे। उन्होंने वहां कई विकास परियोजना की सौगात दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर योगी सरकार की जमकर तारीफ भी किया। इसी के ऊपर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा है कि "मोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे।"
16 Jul 2021 12:38PM,by: Anurag patel
राजधानी रायपुर के शास्त्री मार्केट से मोतीबागचौक जाने वाली मुख्य सड़क पर गड्ढा हो गया है। यह गड्ढा दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। संबंधित विभाग को जल्द से जल्द इस पर ध्यान देने की जरूरत है। केवल यही नहीं रायपुर के विभिन्न जगहों पर ऐसे ही कई गड्ढे नजर आएंगे। जिस पर बारिश होने से पानी भर जाता है। अगर कुछ घटना होता है तो इसकी जिम्मेदारी किस पर होगी?
16 Jul 2021 12:11PM,by: Anurag patel
राजधानी रायपुर में कुछ अरसे पहले ही तालाब का सौंदर्यीकरण योजना के तहत तालाब को भारी मशक्कत के बाद सफाई कराया था किन्तु लोगों ने एक बार फिर पढ़े लिखे लोगो ने स्वच्छ तालाब में गंदगी फेंकना शुरू कर दिया है। बीच शहर के इस जल स्त्रोत की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी थी। आने जाने वाले लोग संभ्रांत कूड़ा-करकट तालाब में ही फेंक रहे हैं l इस ओर न तो जिम्मेदारों का ध्यान है ना ही वहां के चौपाटी संचालकों का। इसकी इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन... शहर के नागरिक ही नहीं चाहते तालाब स्वच्छ रहे
16 Jul 2021 12:10PM,by: Vikash Kumar
भारतीय रेल, हावड़ा स्टेशन के पास की जमीन को बेचने वाली है। यह जमीन हावड़ा स्टेशन से लगभग 1.5 किमी दूर है और 20 मीटर चौड़े राजमार्ग से लगी है। रेलवे ने फंड जुटाने के मकसद से ये फैसला लिया है। भारतीय रेल के अधिकारियों ने बताया कि यह भूखंड 88,300 वर्ग मीटर का है और हुगली नदी के किनारे है। अधिकारियों ने बताया कि इसका आरक्षित मूल्य 448 करोड़ रुपये रखा गया है और इसे नीलामी पर रखा जाएगा। भारतीय रेल को फंड की जरूरत, हावड़ा स्टेशन के पास की बेचेगी जमीन
16 Jul 2021 12:04PM,by: Vikash Kumar
पेंशनधारकों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने बैंकों से कहा है कि पेंशनधारकों की पेंशन पर्ची को व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल कर भेज सकते हैं। आदेश के मुताबिक पेंशनधारकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। डीआर के बाद आई एक और अच्छी खबर, पेंशनधारकों को होगा फायदा
16 Jul 2021 12:03PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








