भिलाई। 5 जुलाई को श्रीमान हर्ष शुक्ला ने अपने युवा साथियों के साथ दोपहर करीब 12.30 बजे विधायक निवास पहुंचकर भिलाई नगर विधायक श्रीमान देवेन्द्र यादव जी की उपस्थिति में युवा कांग्रेस में प्रवेश किए, विधायक महोदय जी ने श्री हर्ष शुक्ला को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिसमें दुर्ग जिला अध्यक्ष अंकुश पिल्ले भी शामिल हुआ युवा कांग्रेस में शामिल हुए हर्ष शुक्ला
06 Jul 2021 08:33AM,by: Vikash Kumar
दुर्ग जिले का नेवई थाना क्षेत्र सोमवार देर रात गोलियों की आवाज से गूंज उठा। 3 राउंड फायर किया गया। जानकारी के अनुसार इसमें एक व्यक्ति के कार में गोली लगी और वह बाल-बाल बच गया। बता दें कि नेवई इलाके में सप्ताहभर में यह दूसरी बड़ी वारदात है। देर रात हुई इस गोलीकांड की घटना में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नेवई थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने कल रात हवाई फायरिंग की है। इसकी रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज की गई है। घटना क़रीब सवा बारह बजे पर हुई लेकिन मौके पर थानेदार तब भी नहीं पहुँच पाए जबकि कप्तान मौके पर पहुँच गए। कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने थानेदार भावेश साव को लाईन अटैच कर दिया है।
06 Jul 2021 08:33AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा। इस सत्र में पांच बैठक होंगी। मानसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने नया फरमान जारी किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में उन्हीं विधायकों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की डोज ली है। प्रदेश में 26 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। ऐसे में जिन विधायकों ने वैक्सीन की डोज नहीं ली, उन्हें परेशानी हो सकती है।
06 Jul 2021 08:21AM,by: Vikash Kumar
कोविड-19 से संबंधित सख्त प्रोटोकॉल तथा सावधानियों के साथ, 35,281 रिक्तियों वाली केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना संख्या 01/2019 के मुकाबले लगभग 1.23 करोड़ उम्मीदवारों के लिए प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के छह चरणों का संचालन 28 दिसंबर 2020 से 08 अप्रैल 2021 तक किया गया है। इसके अतिरिक्त, शेष 2.78 लाख उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का सातवां अर्थात अंतिम चरण, जो देश भर को प्रभावित करने वाली कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण प्रभावित हुआ, अब 23, 24, 26 एवं 31 जुलाई, 2021 को निर्धारित किया गया है। इसके साथ, सभी उम्मीदवारों के लिए सीबीटी का पहला चरण संपन्न हो जाएगा।
06 Jul 2021 07:57AM,by: Vikash Kumar
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उपहार के रूप में 2,600 किलोग्राम आम भेजा है।
आम की हरिभंगा किस्म बांग्लादेश के रंगपुर जिले में उगाई जाती है। आमों को बेनापोल चेकपॉइंट के माध्यम से भूमि सीमा के माध्यम से ले जाया गया था।
06 Jul 2021 07:57AM, by: Babuaa Desk
गणेश चतुर्थी 2021 के दौरान भीड़ को कम करने के लिए, भारतीय मध्य रेलवे डिवीजन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस / पनवेल और सावंतवाड़ी रोड / रत्नागिरी के बीच 72 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
इन सभी विशेष ट्रेनों में एक एसी-2 टियर सह एसी-3 टियर, चार एसी-3 टियर, 11 शयनयान श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी के बैठने की व्यवस्था होगी।
06 Jul 2021 07:02AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





