अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मार्च में अबुधाबी में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में हार के लिए असगर अफगान को दोषी करार देते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी से हटा दिया है एसीबी ने एक बयान में कहा कि बतौर कप्तान अफगान के कुछ फैसलों के कारण अफगानिस्तान को पहले टेस्ट में पराजय झेलनी पड़ी।
01 Jun 2021 05:27AM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार के नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि ट्विटर के अलावा अन्य सभी कंपनी ने नियमों को मान लिया है। जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि अब सरकार क्या करेगी? आप ने कहा कि अन्य साइट ने मान लिया है, ट्विटर को लेकर अब सरकार का क्या कदम होगा? जवाब में हंसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये सब आपके साथ चैनल पर बातचीत में तय नहीं होता है…मुझ पर छोड़ दें।
01 Jun 2021 05:27AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष होंगे। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय नियुक्ति समिति ने सोमवार को एनएचआरसी के नए चेयरमैन की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही महेश मित्तल कुमार और डा.राजीव जैन को आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने की भी मंजूरी दे ळदी गई। हालांकि समिति में शामिल राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एससी-एसटी समुदाय के प्रतिनिधि को मानवाधिकार आयोग का सदस्य नहीं बनाए जाने पर एतराज जताते हुए बैठक में अपनी असहमति जताई।
01 Jun 2021 05:01AM,by: Vikash Kumar
वैक्सीन की क़िल्लत की ख़बरों के बीच अगर ऐसी खब़र आ जाए जिसमें सिंगल डोज़ से काम चलने की बात हो,तो ज़ाहिर है सब बड़े ध्यान से और दिलचस्पी से उस पढ़ेंगे।ऐसी ही एक ख़बर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर से आई है। कोरोना से ठीक होने के बाद, क्या वैक्सीन की एक डोज़ ही काफ़ी?
01 Jun 2021 04:07AM,by: Imran Khan
पूरे भारत में बैंक जून में कुल नौ दिनों तक बंद रहेंगे। इनमें महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसे नियमित अवकाश शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अवकाश कैलेंडर सूची के अनुसार, नौ में से तीन अवकाश विभिन्न अवसरों के लिए राज्य-विशिष्ट अवकाश हैं। सार्वजनिक अवकाश के दिन सभी बैंक बंद रहते हैं जबकि कुछ अवकाश अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं। पूरे देश में बैंकों द्वारा केवल राजपत्रित अवकाश मनाया जाता है।
01 Jun 2021 03:41AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





