मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के घट रहे मामलों के बीच फैसला किया है कि अब होम आइसोलेशन की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। अब सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर जाना होगा। दरअसल, सरकार को इस आशय की जानकारी मिली है कि होम आइसोलेशन में नियमों का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है और कई मामलों में मरीजों के चलते संक्रमण फैल रहा है। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
25 May 2021 02:14PM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध धर्म के अनुयायियों सहित प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महात्मा गौतम बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। श्री बघेल ने कहा है कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं
25 May 2021 02:11PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी, कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन तथा कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने बताया कि राजधानी में आज से सभी बाजार बाजार को सप्ताह के पूरे छः दिन पूर्णतः खोले जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है ।
25 May 2021 01:54PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सी.जी. चेप्टर के चेयरमेन अमर गिदवानी, मगेलाल मालू, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा व्यापारी समुदाय को 17 मई 2021 से आंशिक छूट के साथ बाजार खुलनें एवं रायपुर शहर के 11 बाजारों/ काम्पलेक्स को जिला प्रशासन द्वारा ऑड-इवन अथवा राइट-लेफ्ट फार्मूला के अंतर्गत खोलें जाने हेतु चिन्हाकिंत कर अनुमति प्रदान की गई थी।
25 May 2021 01:53PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : झीरम मामले की आठवी बरसी पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने 5 सवाल जारी करते हुये कहा है कि झीरम की घटना को 8 साल पूरे हो गये। कम से कम अब तो झीरम की दुखद घटना के पीछे की साजिश उजागर होना ही चाहिए। झीरम की आठवीं बरसी पर केंद्र सरकार से मांग है कि छत्तीसगढ़ सरकार को झीरम मामले की जांच करने से न रोका जाना बंद हो। एनआईए जब अपनी अंतिम रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत कर चुकी है तो एनआईए के पास उपलब्ध अभी तक के जांच के दस्तावेज छत्तीसगढ़ सरकार को आगे की जांच के लिए सौंप दिये जायें।
25 May 2021 01:24PM,by: Thaneshwar sahu
चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में रात और सप्ताहांत कर्फ्यू जारी रखने की घोषणा के अलावा सभी दुकानों को खोलने की अनुमति देने का फैसला किया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "सभी दुकानों को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी जाएगी।" यह निर्णय COVID-19 मामलों में गिरावट और व्यापारियों और दुकानदारों को झटका देने के मद्देनजर लिया गया, क्योंकि उन्हें अपनी दुकानें बंद होने का सामना करना पड़ा था। चंडीगढ़: दुकानों को छह घंटे खोलने की दी गई अनुमति
25 May 2021 01:24PM, by: Babuaa Desk
स्टेडियम में हुई सागर धनखड़ की हत्या का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ। रिपोर्ट में बताया गया की किसी ब्लंट-ऑब्जेक्ट से उस पर वार किया गया क्योंकि शरीर और 1 से 4 सेंटीमीटर के गहरे जख्म मौजूद थे। ये जख्म इतने गहरे थे कि हड्डियों तक चोट पहुंची थी रेसलर सागर का पीएम रिपोर्ट आया सामने - मौत की वजह बताई
25 May 2021 12:59PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







