25 May 2021
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोगो से टीका लगाने की अपील की और कहा की उन्होंने खुद भी टीका लगवाया है। सीएम भूपेश बघेल ने वैक्सीनेशन को कोरोना की लड़ाई में एक सशक्त हथियार बताया और कहा की टीकाकरण से ही कोरोना महामारी की जंग जीती जा सकती है। लोगो से सीएम बघेल ने अपील करते हुए कहा " टीका लगाकर आप अपना योगदान दें।"
25 May 2021 05:06PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के संबंध में प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि इससे बचाव के लिए अभी भी हमें सतर्क रहने और सावधानी बरतने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप अभी कम हुआ है। संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है, परंतु यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इस बात का हम सबको भलीभांति ध्यान रखना है और कोरोना एप्रोप्रियेट बिहेवियर को छोड़ना नहीं है बल्कि इसको उस वक्त तक अपने दैनिक जीवन में अपनाएं रखना है, जब तक यह पूरी तरह खत्म न हो जाए।
25 May 2021 04:45PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 3,506 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 77 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 7,443 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
25 May 2021 04:12PM,by: Vikash Kumar
गुजरात के हजीरा से कोलंबो जा रहा था. बलास्ट के बाद इस जहाज में आग लगी है। आग को बुझाने के लिए श्रीलंका ने भारत से मदद मांगी है. श्रीलंका की मदद के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने अपने दो जहाज और एक विमान को कोलंबो रवाना कर दिया है. मर्चेंट वैसल, एक्सप्रेस-पर्ल से सभी क्रू-मेम्बर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है,
25 May 2021 04:02PM,by: Vikash Kumar
एक झूठी खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे नोबेल पुरस्कार विजेता ल्यूक मॉन्टैग्नियर ने कहा है की है कि जिन लोगों को वैक्सीन का कोई रूप मिला है, उनके बचने की कोई संभावना नहीं है। चौंकाने वाले साक्षात्कार में, दुनिया के शीर्ष वायरोलॉजिस्ट ने स्पष्ट रूप से कहा: "उन लोगों के लिए कोई उम्मीद नहीं है, और उनके लिए कोई संभावित इलाज नहीं है। हमें शवों को भस्म करने के लिए तैयार रहना चाहिए।" वैक्सीन के घटकों का अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिक प्रतिभा ने अन्य प्रमुख वायरोलॉजिस्ट के दावों का समर्थन किया। "वे सभी एंटीबॉडी निर्भर वृद्धि से मर जाएंगे। और कुछ नहीं कहा जा सकता है।"
25 May 2021 04:01PM,by: Babuaa Desk
नयी दिल्ली:सुप्रीमकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की वजह से राज्य से लोगों के कथित पलायन को रोकने के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को केंद्र और पश्चिम बंगाल से जवाब मांगा। इस याचिका में न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि ह्यराज्य सरकार द्वारा प्रायोजितह्ण हिंसा के कारण राज्य से लोगों का कथित पलायन रोकने के लिए निर्देश दिए जाएं तथा इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।’ जस्टिस विनीत शरण तथा जस्टिस बी.आर. गवई की अवकाश पीठ ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) तथा राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को इस मामले में पक्षकार बनाने का भी निर्देश दिया। इससे पहले, याचिकाकतार्ओं ने कहा था कि एनएचआरसी तथा एनसीडब्ल्यू ने पश्चिम बंगाल में लोगों की स्थिति का जायजा लिया है। न्यायालय ने कहा कि केंद्र तथा पश्चिम बंगाल इस मामले में जवाब दें। इसके साथ ही उसने कहा कि याचिका पर सात जून से आरंभ हो रहे सप्ताह में सुनवाई की जाएगी।
25 May 2021 03:21PM,by: Thaneshwar sahu
लगातार हो रहे सोशल मीडिया में हिन्दू देवी देवतओं के फोटो को लेकर अभद्र और अश्लील तरीके से प्रस्तुत कर हिन्दुओं की धार्मिक भवानों को ठेस पहुँचाया है। इस मामले को लेकर श्री रामकृष्ण सेवा संघ एवं हिन्दू स्वाभिमान संगठन, जिसमे श्रीमती नीलम सिंह जी (श्री रामकृष्ण सेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.) एवं श्रीमती विश्वदिनी पांडे जी (हिंदू स्वाभिमान संगठन प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. एवं पार्षद वार्ड क्र-10)के नेतृत्व में हर्ष चौधरी (श्री रामकृष्ण सेवा संघ जिला अध्यक्ष रायपुर), आकाश साहू (श्री रामकृष्ण सेवा संघ जिला उपाध्यक्ष रायपुर),संजय चौधरी जी, अमन जोशी, जय पोपट, भगवत साहू, रवींद्र राठौर, देवांश जैन एवं श्रुति महापात्र की उपस्तिथि में प्रभारी साइबर सेल सिविल लाइन रायपुर को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत सौंपते समय कोरोना महामारी के नियमो का पालन किया गया।
25 May 2021 03:19PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








