25 May 2021
कोवैक्सिन टीके को आपात उपयोग वाली सूची (ईयूएल) में शामिल करने के लिए बीबीआईएल ने अप्लाई किया गया है। जिस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोविड-19 के लिए अपने कोवैक्सिन टीके को आपात उपयोग वाली सूची (ईयूएल) में शामिल कराना चाह रही भारत बायोटेक से और अधिक जानकारी प्राप्त करने की जरूरत है। डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर 18 मई को जारी ‘डब्ल्यूएचओ की ईयूएल मूल्यांकन प्रक्रिया में कोविड-19 टीकों की स्थिति’ पर ताजा दिशा-निर्देश रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत बायोटेक ने 19 अप्रैल को ईओआई (रुचि पत्र) जमा किया था और उससे अभी और जानकारी चाहिए.
25 May 2021 03:16PM,by: Vikash Kumar
26 मई को कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है. किसानों के इस प्रदर्शन को कांग्रेस समेत 12 विपक्षी दलों ने लिखित में अपना समर्थन जताया है. कोरोना काल में 26 मई को किसान संगठन काला दिवस मनाने जा रहे हैं. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस काला दिवस के दौरान ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि ज्यादा लोग नहीं आएंगे. जिन लोगों के बॉर्डर के पास घर हैं, वो वहां आएंगे। प्रदर्शन में ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं की जाएगी : राकेश टिकैत
25 May 2021 03:03PM,by: Vikash Kumar
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के घट रहे मामलों के बीच फैसला किया है कि अब होम आइसोलेशन की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। अब सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर जाना होगा। दरअसल, सरकार को इस आशय की जानकारी मिली है कि होम आइसोलेशन में नियमों का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है और कई मामलों में मरीजों के चलते संक्रमण फैल रहा है। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
25 May 2021 02:14PM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध धर्म के अनुयायियों सहित प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महात्मा गौतम बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। श्री बघेल ने कहा है कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं
25 May 2021 02:11PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी, कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन तथा कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने बताया कि राजधानी में आज से सभी बाजार बाजार को सप्ताह के पूरे छः दिन पूर्णतः खोले जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है ।
25 May 2021 01:54PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









