25 May 2021
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी लापता हो गया है,जिसके बाद एंटीगुआ पुलिस ने उसकी तलाशी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने भी एंटीगुआ से स्थानीय रिपोर्टों के तुरंत बाद इसकी पुष्टि की है।चोकसी ने एंटीगुआ में एक नागरिक के रूप में शरण मांगी है। वकील ने कहा कि वह सोमवार को अपने घर से द्वीप के दक्षिणी हिस्से में एक प्रसिद्ध रेस्तरां में रात का खाने के लिए जाने के लिए निकला। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
25 May 2021 05:04AM,by: Imran Khan
देश में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण 30 दिन में ही 50 फीसदी नीचे आ चुका है। राज्यों को वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है लेकिन मैक्स, अपोलो, फोर्टिस सहित तमाम निजी अस्पतालों के पास वैक्सीन की कमी भी नहीं है। इन अस्पतालों के लिए सरकारें अब तक सर्विस चार्ज तक तय नहीं कर पाई हैं और 45 वर्ष से अधिक आयु वालों से अस्पताल में पंजीयन कराने के लिए अलग से फीस भी वसूली जा रही है। राज्यों को नहीं मिल रही वैक्सीन, निजी अस्पतालों को कमी नही
25 May 2021 04:28AM,by: Imran Khan
देशभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है।।रोज आने वाले कोरोना मामलों की संख्या भले ही थोड़ी कम हुई हो लेकिन मौतें में कमी आती नहीं दिख रही है। ऐसे में एकमात्र कारगर हथियार टीकाकरण है,लेकिन देश में उसको भी लेकर दिक्कतें नजर आ रही हैं, केंद्र से राज्यों की शिकायत पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन को लेकर है।
25 May 2021 03:58AM,by: Imran Khan
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, जो भारत में वांछित है, वकील विजय अग्रवाल के अनुसार एंटीगा में लापता हो गया है। अग्रवाल ने बताया है कि चोकसी के परिवार के सदस्य चिंतित हैं, और उन्होंने उन्हें इस पर चर्चा के लिए भी बुलाया था। "एंटीगा पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार अंधेरे में है और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।"
25 May 2021 03:58AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




