25 May 2021
रायपुर- झीरमघाटी हमले की आज 8वीं बरसी है। 25 मई 2013 को झीरमघाटी नक्सली हमला हुआ था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने नेताओं को श्रध्दांजलि दी है। झीरमघाटी हमले की बरसी पर सीएम भूपेश ने ट्विटर पर लिखा कि 25 मई 2013 को हुए कथित नक्सल हमले में शहीद हुए हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं और जवानों को आज झीरमश्रद्धांजलिदिवस पर कोटिकोटि नमन करता हूं।
25 May 2021 06:58AM,by: Imran Khan
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की राजनीति गरमाने लगी है। कृषि कानूनों के खिलाफ कई महीनों से जारी किसानों के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर पर काला झंडा फहराया। नवजोत सिद्धू ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ छत पर झंडा लहरा रहे हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने वीडियो में कहा कि पिछले 20- 25 साल से घट रही आमदनी, बढ़ रहे कर्ज के कारण किसान परेशान है और पंजाब के किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है। पंजाब आज एक साथ तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रहा है, ये तीनों कानून किसान, मजदूर और व्यापारी के पेट पर लात मारने वाले हैं।
25 May 2021 06:32AM,by: Imran Khan
महासमुंद :जिले के शासकीय कार्यालयों में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण लम्बित है, उनका शीघ्र निराकरण करें। अगर पद खाली है तो उसकी भी जानकारी से तुरंत अवगत कराए। उक्त बातें कलेक्टर डोमन सिंह ने आज विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक में कही। बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करते हुए हुई। उन्होंने चतुर्थ और तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में एवं अब तक की गयी कार्रवाई की भी जानकारी ली।
25 May 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
योगगुरु रामदेव के एलोपैथी और डॉक्टरों के खिलाफ बयान से मचे बवाल के बाद अब हरियाणा सरकार ने कोरोना मरीजों के बीच 1 लाख कोरोनिल किट बांटेने का फैसला किया है।बता दें कि ये कोरोनिल किट रामदेव की कंपनी पतंजलि द्वारा कोरोना मरीजों के लिए तैयार की गई दवा है।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट के जरिये सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि पतंजलि की कोरोनिल किट मुफ्त बांटी जाएगी। इसका आधा खर्च कंपनी और आधा राज्य सरकार वहन करेगी।
25 May 2021 05:43AM,by: Imran Khan
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सोमवार को जानकारी दी कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से काले कवक के 111 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 25 मामले सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सामने आए हैं, जबकि शेष 86 निजी अस्पतालों से सामने आए हैं.
सिद्धू ने यह भी कहा कि ये मामले मुख्य रूप से उन रोगियों में पाए गए जो हाल ही में कोविड से उबरे थे या इम्यूनो-कॉम्प्रोमाइज्ड (एचआईवी या कैंसर आदि से पीड़ित) थे या स्टेरॉयड / इम्यूनो-मॉड्यूलेटर की मदद से कोविड से ठीक हुए मरीज थे, जो लंबे समय तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर या अनियंत्रित मधुमेह वाले मरीज़ थे।
25 May 2021 05:43AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





