25 May 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 21.89 करोड़ से अधिक COVID वैक्सीन खुराक भेजी हैं और 1.77 करोड़ से अधिक जैब्स अभी भी उनके पास उपलब्ध हैं। इसने आगे कहा, कि राज्यों को अगले तीन दिनों में 7 लाख से अधिक खुराक प्राप्त होंगी।
मंत्रालय ने और आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 21.89 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक (21,89,69,250) से अधिक मुफ्त श्रेणी और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है।
25 May 2021 11:58AM, by: Babuaa Desk
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को नारद रिश्वत मामले में टीएमसी के 3 नेताओं सहित 4 नेताओं को नजरबंद करने की अनुमति देने वाले कलकत्ता एचसी के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से अपील वापस ले ली।
कलकत्ता हाई कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की पीठ पहले से ही नारद रिश्वत मामले की सुनवाई कर रही है। शीर्ष अदालत ने कहा कि सीबीआई, चार नेता वहां सभी मुद्दों को उठाने के लिए स्वतंत्र हैं।
25 May 2021 11:29AM, by: Babuaa Desk
रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन अमर गिदवानी, मगेलाल मालू, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल बताया कि कैट सी.जी. चेप्टर ने वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को जीएसटी काउंसिल की आगामी 28 मई 2021 को होने जा रहे 43 वीं बैठक हेतु जीएसटी के सरलीकरण एवं विसंगतियो को दूर करने हेतु सुझाव दिए।
25 May 2021 11:29AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज प्रेस कांन्फ्रेंस में 'टूलकिट' मामले में भाजपा पर हमला किया है, उन्होंने कहा भाजपा कि हरकतों से साबित हो गया कि चोर की दाढ़ी में तिनका। मरकाम ने कहा कि दस्तावेजों के साथ भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है, विफल पीएम की तरफ से ध्यान हटाने भाजपा के लोग भ्रम फैला रहे हैं। जिसे मैनुप्लेटेड मीडिया भी घोषित किया गया है, रमन सिंह सही हैं तो कानून का सामना करें।
25 May 2021 10:59AM,by: Thaneshwar sahu
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आने वाले प्राकृतिक आपदा महा चक्रवात यास के प्रभाव से निपटने सोमवार को जिला अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक लेकर जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जिला एवं ब्लाक स्तर पर 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम तत्काल सक्रिय करें। कंट्रोल रूम में 2-2 कम्प्यूटर ओपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। कंट्रोल रूम का फोन नंबर हमेशा चालू रहे और कर्मचारी फोन आने पर अटेंड कर तत्काल संबंधित को सूचित करें।
25 May 2021 10:31AM,by: Vikash Kumar
भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर, शाखा भैयाथान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि वितरण हेतु दिन निर्धारित किया गया है जिसमें विभिन्न समिति से आने वाले किसान भाइयों से अनुरोध किया गया हैं कि उसी आधार पर बैंक जाएं ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े। बैंक में ज्यादा भीड़ इकट्ठा न करने एवं सभी लोगों से कोविड-19 के नियमों का सख्त पालन करने, मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाकर ही बैंक परिसर में उपस्थित होने कहा गया है।
25 May 2021 10:00AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






