25 May 2021
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन प्रसारित किया गया। जिसके अनुसार रविवार को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,375 नए मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 7,64,338 पर पहुंच गई है और इस बीमारी से अब तक 7,558 लोग जान गंवा चुके हैं।
25 May 2021 02:54AM,by: Vikash Kumar
केंद्र ने सोमवार को COVID-19 महामारी के मद्देनजर सोने के आभूषणों और कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग की समय सीमा एक पखवाड़े बढ़ाकर 15 जून कर दी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। पहले इसे 1 जून 2021 से लागू किए जाने की उम्मीद थी।
उचित समन्वय सुनिश्चित करने और कार्यान्वयन के मुद्दों को हल करने के लिए एक समिति का गठन किया गया था। प्रमोद तिवारी डीजी (बीआईएस) समिति के संयोजक होंगे।उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त सचिव, श्रीमती निधि खरे और ज्वैलर्स एसोसिएशन, ट्रेड, हॉलमार्किंग बॉडी आदि के प्रतिनिधि समिति का गठन करने जा रहे हैं। सोने के आभूषणों की "अनिवार्य हॉलमार्किंग", बढ़ाई गई समय सीमा
25 May 2021 02:51AM, by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़- राज्य सरकार ने 8% या 8% से कम सकारात्मकता दर वाले सभी जिलों में बिना किसी रोस्टरिंग या प्रतिबंध के सभी बाजार और दुकानें,शोरूम,मॉल को खोलने का आदेश दिया है।आदेश के अनुसार सभी प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद हो जाएंगे। इस संबंध में सरकार ने सभी कलेक्टर , एसपी को निर्देश जारी किया है। छत्तीसगढ़ अनलॉक - खुलेंगे शोरूम, मॉल-रात का कर्फ्यू जारी
25 May 2021 02:43AM,by: Imran Khan
कांग्रेस टूलकिट मामले ने तूल पकड़ लिया, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने ट्विटर के दफ्तर गुरुग्राम और लाडो सराय पहुंची. जहां पुलिस ने ट्विटर को नोटिस देकर जवाब भी मांगा था. वही जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लाडोसराय स्थित ऑफिस पहुंचे, वहां उन्हें वहां कोई नहीं मिला।
25 May 2021 02:14AM,by: Vikash Kumar
टूल किट विवाद के बाद अब ट्विटर के दफ्तरों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी से सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने करारा वार किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह छापेमारी भाजपा सरकार की गिरती हुई वैश्विक छवि को और नीचे गिरायेगा। ये एक अलोकतांत्रिक व घोर निंदनीय कृत्य है।
25 May 2021 02:12AM,by: Vikash Kumar
नेपाल के विपक्षी गठबंधन ने प्रतिनिधि सभा को बहाल करने और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का अनुरोध करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है। प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की सिफारिशों पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा सदन को भंग करने के आदेश के दो दिन बाद गठबंधन के नेताओं ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।
25 May 2021 01:54AM,by: Vikash Kumar
देश में अगले सीबीआई प्रमुख के लिए तीन नाम पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले समूह ने चयनित कर लिए हैं। हालांकि कांग्रेस ने चयन प्रक्रिया को लेकर विरोध दर्ज कराया है. देश का नया सीबीआई निदेशक चुनने के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर बैठक हुई, इस चयन समिति में चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना और लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल थे. समिति को चार वरिष्ठतम बैचो के आईपीएस अधिकारियों में से किसी एक को अगला सीबीआई प्रमुख चुनना है.करीब चार माह की देर के बाद यह बैठक आयोजित हुई है.
25 May 2021 01:31AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





