भारत में आइ कोरोना की दूसरी लहर ने देश के सामने एक बड़ा संकट पैदा कर दिया। चार लाख से अधिक सामने आ रहे नए मामलों ने देश में खौफ का माहौल बना दिया। जरूरी सामानों की कमी होने लगी। वहीं, भारत सरकार ने विदेशों से भी मदद ली, जहां देश को फुल सपोर्ट मिला और मिल भी रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने बताया कि विदेशों से मिल रही सभी तरह की मदद को तुरंत राज्यों में भेजा जा रहा है।
21 May 2021 12:23PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आज कोविड 19 के सभी सुरक्षात्मक नियमों का पालन करते हुए अपने अपने कक्ष में आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ ली गई।इस दौरान किसी भी प्रकार की गैदरिंग का आयोजन नहीं किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह, सचिव रिमिजियुस एक्का,उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल,डॉ संतोष देवांगन, अवर सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं प्रणव कुमार वर्मा सहित आयोग के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अपने कक्ष में ही शपथ ली।
21 May 2021 11:59AM,by: Thaneshwar sahu
चिपको आंदोलन के प्रणेता पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा का शुक्रवार को निधन हो गया। बहुगुणा ने ऋषिकेष एम्स में अंतिम सांस ली। 94 वर्षीय पर्यावरण संरक्षक बहुगुणा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह कोविड समेत डायबिटिक न्यूमोनिया से पीड़ित थे। उन्हें 8 मई को ऋषिकेष एम्स में एडमिट कराया गया था। चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदर लाल बहुगुणा का कोरोना से निधन
21 May 2021 11:32AM,by: Vikash Kumar
बेमेतरा :छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में दुर्ग क्षेत्र के विभागीय संभाग बेमेतरा के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र नांदघाट में पाॅवर ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से बढ़ाकर 05 एम.व्ही.ए. किया गया। विद्युत उपकेंद्र में पाॅवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य 28 लाख 93 हजार रुपए की लागत से मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत संपन्न किया गया।
21 May 2021 11:32AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना महामारी से संक्रमितों की संख्या में अचानक हुई वृद्धि से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई। जिसकी वजह से अस्पतालों में बेड, एंबुलेंस समेत कई चिकित्सीय उपकरणों से जूझना पड़ रहा है। सभी अपनी अपनी तरफ से मदद का हाथ भी बढ़ा रहे है। इस बीच कर्नाटक में एंबुलेंस की समास्या को दूर करने के लिए सराहनीय कदम उठाया गया है। राज्य के कलबुर्गी शहर में कोरोना मरीजों के लिए ऑटो एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। कर्नाटक : कोरोना मरीजों के लिए ऑटो एंबुलेंस सेवा शुरू
21 May 2021 11:31AM,by: Vikash Kumar
तहलका मैगजीन के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल को यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया। बता दे पूर्व प्रधान संपादक पर 2013 में गोवा के एक लक्जरी होटल की लिफ्ट के भीतर महिला साथी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। जिसके बाद गोवा पुलिस ने नवंबर 2013 में तेजपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि उन्होंने शुरू से ही खुद को निर्दोश बताया था।
21 May 2021 11:00AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









