रायपुर जिले में आज रविवार 16 मई को 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 30 टीकाकरण केंद्रों में सभी वर्ग के हितग्राहियों के वैक्सीनेशन का कार्य होगा। इसके लिए रायपुर जिले में 12 नए टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। टीकाकरण के लिए आने वाले सभी नागरिकों को इसके लिए पूर्व से अपना पंजीयन कराना होगा तथा टीकाकरण केंद्रों और समय का स्लाट लेना अनिवार्य रहेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के वेब पोर्टल CGTEEKA पर पंजीयन कराना होगा । 18 - 44 साल के छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration तथा http://cgteeka.cgstate.gov.in है।
16 May 2021 06:52AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना के बाद अब चक्रवात तोकते लोगो की मुसीबत बढ़ाने वाली है। कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा, 'चक्रवात तौकते के कारण पिछले 24 घंटों में 6 जिलों, 3 तटीय जिलों और 3 मलनाड जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई है। अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है, 73 गांव प्रभावित हुए हैं।
16 May 2021 06:19AM,by: Vikash Kumar
आज रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची। वैक्सीन के भारत पहुंचने के बाद रूसी राजदूत एन कुदाशेव ने इस वैक्सीन को रशियन-इंडियन वैक्सीन का नाम दिया। उन्होंने कहा कि रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के असर के पूरे दुनिया में चर्चे हैं। सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि स्पूतनिक-वी कोरोना के खिलाफ कितनी कारगार है।
16 May 2021 06:05AM,by: Vikash Kumar
बिलासपुर, जिला प्रशासन द्वारा कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस की बीमारी को लेकर सावधानी बरतने की अपील की गई है। कलेक्टर द्वारा होम आईसोलशन में रहकर आक्सीजन सिंलेडर, वेनटिलेटर का उपयोग करने वाले मरीजों को इसका ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल संपर्क करने की अपील की गई है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में इसके इलाज की व्यवस्था की गई है। बिलासपुर में भी ब्लैक फंगस को लेकर सतर्क रहने की अपील
16 May 2021 05:32AM,by: Thaneshwar sahu
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर खड़ी ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर लदे लिक्विड कंटेनर से ऑक्सीजन लीक होने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन के साथ चल रहे टेक्निकल स्टाफ की मदद से ऑक्सीजन के लीकेज को बंद किया. लीकेज बंद होने के बाद ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई.
16 May 2021 05:32AM,by: Vikash Kumar
आज उपचार के दौरान सांसद राजीव सातव का निधन हो गया। कांग्रेस के सांसद राजीव सातव 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें पुणे के जहांगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनकी हालत बिगड़ती गई और फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। राज्यसभा सांसद राजीव सातव की कोरोना संक्रमण से निधन
16 May 2021 04:47AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





